How To Make Gulab Jamun Paratha: फेस्टिव सीजन खत्म होते ही घरों में ढेर सारी मिठाईयां बच जाती हैं जोकि रखी-रखी खराब होने लगती हैं। ऐसे में अगर आपके घर पर गुलाब जामुन की मिठाई बच गई है तो आज हम आपके लिए गुलाब जामुन का पराठा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। गुलाब जामुन का पराठा स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बनाने में भी काफी आसान होता है। इसको आप नाश्ते में झटपट बनाकर घरवालों का मूड अच्छा कर सकते हैं। बच्चे भी इस पराठे को खूब पसंद करेंगे, तो चलिए जानते हैं गुलाब जामुन का पराठा बनाने की विधि-
अभी पढ़ें – Child Health Care: बच्चों की डाइट में शामिल करें आलूबुखारा का जूस, सेहत को मिलते हैं जबरदस्त लाभ
गुलाब जामुन का पराठा बनाने की आवश्यक सामग्री-
- गुलाब जामुन 5
- गेहूं के आटा 2 कप
- बादाम 10
- इलायची पाउडर चुटकी भर
- घी 1 कप
- दूध परोसने के लिए
गुलाब जामुन का पराठा कैसे बनाएं? (How To Make Gulab Jamun Paratha)
- गुलाब जामुन का पराठा बनाने के लिए आप एक बड़े बाउल में गुलाब जामुन लें।
- फिर आप गुलाब जामुन को कांटे की मदद से अच्छी तरह से क्रश कर लें।
- इसके बाद आप इसमें पिस्ता, बादाम और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- फिर आप एक दूसरे बाउल में 2 कप गेहूं का आटा और घी डालकर गूंथ लें।
- इसके बाद आप इस आटे को करीब 5 मिनट तक रख दें।
- फिर आप इसको चार बराबर भागों में बांटकर डो तैयार कर लें।
- इसके बाद आप चकला पर सूखा आटा रखकर रोटी की तरह बेल लें।
- फिर आप इस रोटी पर अच्छी तरह से घी लगा लें।
- इसके बाद आप इसको गुलाब जामुन के मिश्रण से स्टफ करके सील कर दें।
- फिर आप इस पर थोड़ा सा आटा छिड़ककर पराठे की करह बेल लें।
- इसके बाद आप तवा गर्म करके उसपर पराठा डालें।
- फिर आप पराठे को दोनों तरफ से घी लगाकर अच्छी तरह से सेंक लें।
- अब आपका लजीज गुलाब जामुन का पराठा बनकर तैयार हो चुका है।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
11 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
14 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
18 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
21 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines