Khichdi Recipe For Makar Sankranti: मकर संक्रांति हिंदू धर्म का एक अहम पर्व है, क्योंकि इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं. कहा जाता है कि मकर संक्रांति पर दान देने, स्नान करने और पूजा करने का खास महत्व है. इसलिए उत्तर भारतीय लोग इस दिन खिचड़ी बनाकर सूर्य देव को भोग लगाते हैं. माना जाता है कि इस दिन बनाई गई खिचड़ी का दान और सेवन करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. इसमें चावल, दाल, घी और हल्दी जैसी शुद्ध चीजें डाली जाती हैं. शास्त्रों के अनुसार, सूर्य देव को अर्पित किया गया प्रसाद घर में सुख-समृद्धि लाने का काम करता है. ऐसे में अगर आप चाहें तो भी खिचड़ी बनाने का प्लान कर रहे हैं तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है. यहां पर खिचड़ी बनाने की आसान रेसिपी साझा की गई है.
इसे भी पढ़ें- बचे हुए चावल से बनाया जा सकता है फेस मास्क, लोहड़ी पर इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए काम आएंगे ये जादुई नुस्खे
मकर संक्रांति पर खिचड़ी कैसे बनाई जाती है? | Makar Sankranti Khichdi Recipe
सामग्री
- चावल- 1 कप
- मूंग दाल- आधा कप (धुली या छिलके वाली)
- देसी घी- 3 चम्मच
- हल्दी- आधा चम्मच
- सेंधा नमक- स्वादानुसार
- जीरा- आधा छोटा चम्मच
- हींग- 1 चुटकी
- पानी- जरूरत के हिसाब से
विधि
- अगर आप प्रसाद के लिए खिचड़ी तैयार कर रहे हैं तो आपको प्याज, लहसुन और ज्यादा मसालों का इस्तेमाल नहीं करना है.
- प्रसाद के लिए खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले चावल और मूंग दाल को साफ करके अच्छी तरह धो लें.
- कुकर में देसी घी डालें और हल्की आंच पर गर्म करने के लिए रख दें. फिर इसमें जीरा और हींग डालें, जीरा चटकते ही हल्दी को नहीं डाल दें.
- अब भीगे हुए चावल और दाल डालकर भून लें. लगभग 5 मिनट बाद पानी और सेंधा नमक को भी डाल दें.
- अब कुकर का ढक्कन बंद करके लगभग 3 सीटी आने तक पकाएं. 3 सीटी आने के बाद चेक करें और गैस बंद कर दें.
- एक कटोरे में निकालें और प्रसाद के तौर पर भगवान को सर्व करें. मेहमानों को सर्व करें तो ऊपर से मसाला डालकर
खिचड़ी का भोग कैसे लगाएं?
- सबसे पहले सुबह उठते ही स्नान करें. इसके बाद सूर्य देव की पूजा करें.
- खिचड़ी को साफ बर्तन में निकालकर सूर्य देव को भोग लगाएं.
- भोग के बाद खिचड़ी को प्रसाद के तौर पर सबको खिलाएं.
इसे भी पढ़ें- Cleaning Tips: बिना रगड़े गैस बर्नर को कैसे साफ करें? सर्दियों में काम आएंगे ये अमेजिंग टिप्स
संबंधित खबरें
आखिरी समय में याद आया स्किन केयर? चेहरे को फ्रेश रखने के लिए करें ये काम
3 mins agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
1 hr agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
2 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
18 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
18 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
19 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
21 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
23 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
23 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines