Cleaning Tips: बिना रगड़े गैस बर्नर को कैसे साफ करें? सर्दियों में काम आएंगे ये अमेजिंग टिप्स

Gas Burner Cleaning Tips: दिनभर काम करने की वजह से गैस स्टोव और उसके बर्नर जल्दी गंदे हो जाते हैं. अक्सर खाना बनाते वक्त बर्नर में चिकनाई जमा हो जाती है, जिससे गैस की फ्लेम भी सही नहीं आती. इसलिए इसे साफ करने के लिए आपको हमारे बताए गए टिप्स को अपनाना होगा.

Easy Hacks For Gas Burner

गैस बर्नर को साफ करने के लिए क्या करें? Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Easy Hacks For Gas Burner: इस मौसम में वैसे ही काम करने का मन नहीं करता और पानी से जुड़ा कोई भी काम करने में बहुत आलस आता है. ऐसे में गैस के बर्नर रोजाना साफ नहीं हो पाते, लेकिन इन्हें रोज साफ करना बेहद जरूरी है क्योंकि बर्नर पर जमी चिकनाई और गंदगी ना सिर्फ गैस की फ्लेम को कमजोर करती है, बल्कि समय के साथ बदबू भी पैदा करती है. कई बार इसपर लगी चिकनाई इतनी जम जाती है कि साफ करने में परेशानी होती है. ऐसे में इस लेख में बताए गए टिप्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं. यहां पर हम आपको बर्नर साफ करने के असरदार तरीके साझा कर रहे हैं, जिसे अपनाने के लिए ज्यादा रगड़ना नहीं पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें- अलमारी में रखी चांदी हो चुकी है काली? सुनार के पास जाने से पहले अपनाएं शेफ पंकज भदौरिया का ये नुस्खा, चुटकियों में हो जाएगा काम

Advertisment

गर्म पानी का करें इस्तेमाल

गैस बर्नर को साफ करने के लिए गर्म पानी मददगार साबित हो सकता है. आप गैस बर्नर को निकालकर कुछ देर के लिए गर्म पानी में डुबोकर रख दें. इससे इसके छेद में जमी चिकनाई आसानी से साफ हो जाएगी और बर्नर आसानी से साफ हो जाएंगे. अगर आप चाहें तो पानी में बेकिंग सोडा भी डाल सकते हैं.

साफ करने का तरीका

बर्नर को साफ करने के लिए नींबू के छिलके का इस्तेमाल करें. इसमें मौजूद एसिड गंदगी को तुरंत साफ करने का काम करता है. अगर आप नींबू के छिलके के साथ टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें तो आपको ज्यादा फायदा होगा. इन दोनों को इस्तेमाल करने के लिए आपको नींबू के छिलके के ऊपर टूथपेस्ट डालकर बर्नर को साफ करना होगा.

स्टोव कैसे साफ करें?

  • सफाई शुरू करने से पहले गैस सप्लाई बंद कर दें और स्टोव को ठंडा होने दें.
  • फिर बर्नर को निकालें और स्टैंड को अलग कर लें ताकि सफाई आसानी से की जा सके.
  • अब एक टब में गर्म पानी भरें और डिशवॉश की मदद से बर्नर और स्टोव को साफ करें.
  • सभी हिस्सों को साफ पानी से धोकर अच्छी तरह सुखाएं, फिर स्टोव का इस्तेमाल करें.
  • इस्तेमाल करने से पहले कपड़े से अच्छी तरह से साफ कर लें. बस आपका स्टोव बिल्कुल साफ हो चुका है.
  • अगर इसपर गंदगी जमी हुई है तो आपको ऊपर से नमक डालकर 10 मिनट के लिए छोड़ देना है.

इसे भी पढ़ें- मेरठ की मशहूर नानखटाई बिस्कुट की सीक्रेट रेसिपी, घर पर तैयार करने के लिए इन सामग्रियों का करें इस्तेमाल

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ