Breakfast Healthy Recipe: अक्सर रोज-रोज एक जैसा नाश्ता जैसे रोटी, पराठा या ब्रेड खाने से लोग जल्दी बोर हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप कुछ नया, स्वादिष्ट और साथ ही सेहत के लिए फायदेमंद खाना चाहते हैं, तो महाराष्ट्र की पारंपरिक डिश थालीपीठ एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. यह मल्टीग्रेन से बना खास प्रकार का फ्लैटब्रेड है, जिसमें कई तरह के पौष्टिक आटे मिलाए जाते हैं. इसमें ज्वार, बाजरा, गेहूं, चावल और बेसन जैसे अनाज इसमें शामिल होते हैं, जो शरीर को जरूरी पोषण और ऊर्जा देते हैं. यही वजह है कि यह डिश न केवल स्वाद में शानदार होती है, बल्कि हेल्दी भी मानी जाती है. महाराष्ट्र में लोग इसे सुबह के नाश्ते, हल्के लंच या कभी-कभी डिनर में भी पसंद से खाते हैं. इसकी खास बात यह है कि यह बाहर से हल्का कुरकुरा और अंदर से नरम होता है. अगर आप भी इस डिश को अपने घर पर बनाना चाहते हैं, तो आइए आपको इसकी रेसिपी के बारे में बताते हैं, जोकि बहुत आसान है.
यह भी पढ़ें: घर पर कैसे बनाएं मार्केट जैसी क्रिस्पी साबूदाना टिक्की? न चिपकेगी, न ज्यादा तेल पिएगी, जानिए
थालीपीठ बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 1 कप ज्वार का आटा
- 1/4 कप गेहूं का आटा
- 1/4 कप चावल का आटा
- 1/4 कप बाजरा का आटा
- 1/4 कप बेसन
- 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1 मध्यम आकार का बारीक कटा प्याज
- 2 बारीक कटी हरी मिर्च
- थोड़ी सी बारीक कटी हरी धनिया
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच अजवाइन
- 2 छोटे चम्मच तिल
- एक चुटकी हींग
- स्वादानुसार नमक
- और तेल
घर पर आसानी से ऐसे बनाएं कुरकुरा थालीपीठ
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में ज्वार, गेहूं, चावल, बाजरा और बेसन का आटा डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, अजवाइन, तिल और हींग डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- इसके बाद बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक डालकर सब चीजों को अच्छी तरह मिलाएं.
- थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए इस मिश्रण से नरम आटा गूंथ लें.
- अब एक बटर पेपर या प्लास्टिक शीट पर हल्का तेल लगाकर चिकना करें और आटे की एक लोई रखकर हाथों से दबाते हुए पतला गोल आकार दें.
- थालीपीठ के ऊपर छोटे-छोटे छेद कर दें ताकि यह अच्छी तरह पक सके.
- अब तवा या नॉनस्टिक पैन को मध्यम आंच पर गर्म करें और थोड़ा तेल लगाएं.
- फिर आराम से थालीपीठ को तवे पर डालकर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें.
- इस तरह तैयार हो जाएगा आपका हेल्दी महाराष्ट्र का थालीपीठ, जिसे आप मजे से खा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra की मम्मी डॉ. मधु चोपड़ा ने बताया अपनी निखरी त्वचा का राज, चेहरे पर लगाती हैं रसोई की यह चीज
संबंधित खबरें
नाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 hr agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
15 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
16 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
18 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
18 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
22 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
22 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
23 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
23 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines