हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या कभी मैगी रायता खाया है? आप भी ट्राई कीजिए यह वायरल रेसिपी, 5 मिनट में बनकर हो जाएगी तैयार

How To Make Maggie Raita: रोज-रोज एक जैसी मैगी खाकर बोर हो गए हैं? इस बार ट्राई करें वायरल Maggi Raita. दही, मैगी और कुछ आसान मसालों से बनने वाली यह फ्यूजन रेसिपी कुछ मिनटों में ही तैयार हो जाती है.

विज्ञापन
रोज की मैगी छोड़िए और ट्राई करके देखिए वायरल मैगी रायता.

Viral Maggie Raita Recipe: मैगी एक ऐसी डिश है जो हर किसी को पसंद आती है. लेकिन हर बार मैगी से सिर्फ मसालेदार नूडल्स बनाकर खाना भी बोरिंग हो सकता है. इस बोरियत से बचने और कुछ नया ट्राई करने के लिए आपको भी एक बार ये मैगी रायता जरूर ट्राई करना चाहिए. मैगी की अक्सर ही अलग-अलग रेसिपी खूब वायरल होती है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि घर पर किस तरह मैगी रायता बनाकर खाया जा सकता है. यह मैगी रायता स्वाद में कैसा हो यह आप खुद जज कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें – सावन स्पेशल मिठाई: बिना ज्यादा मेहनत किए घर पर बनाएं हलवाई जैसी राजस्थानी ‘फीणी’

मैगी रायता बनाने की रेसिपी

मैगी-1 पैकेट
ताजा दही- 2 कप
छोटा प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
छोटा टमाटर-1 (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च-1
छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर- 1 चम्मच
नमक- स्वाद के हिसाब से
हरा धनिया

विज्ञापन

मैगी रायता बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बर्तन में पानी गर्म करें और मैगी को अच्छे से उबाल लें. इस बात का ध्यान रखें कि मैगी ओवरकुक न हो, ज्यादा पकने से मैगी या तो बहुत नरम हो जाती है या बहुत चिपचिपी. मैगी को अच्छे से उबालने के बाद छानकर उसे ठंडा होने के लिए रख दें.
  • अब एक बड़ा बाउल लीजिए और उसमें 2 कप ताजा दही डालकर अच्छी तरह फेंट लीजिए. ध्यान रहे कि दही को अच्छी तरह फेंटा जाए ताकि उसमें कोई गांठ न बने.
  • इसके बाद फेंटे हुए दही में अपने स्वाद के अनुसार नमक और भुना हुआ जीरा पाउडर डालकर मिला लें.
  • इसका स्वाद और बढ़ाने के लिए इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर और 1 हरी मिर्च डाल कर मिला लीजिए.
  • जब आपकी उबली हुई मैगी पूरी तरह ठंडी हो जाए तो उसे इसे दही में मिक्स कर दीजिए. मैगी को हल्के हाथ से मिलाइए ताकि नूडल्स टूटे नहीं.
  • मिक्स करने के बाद ऊपर से थोड़ा हरा धनिया और बचा हुआ भुना जीरा पाउडर इसपर डाल दें. तैयार है आपका ठंडा-ठंडा मैगी रायता.

मैगी रायता बनाते समय न करें ये गलतियां

विज्ञापन

ध्यान रहे कि मैगी जरूरत से ज्यादा कुक न हो. इससे मैगी नरम हो जाएगी और स्वाद में इतनी अच्छी नहीं लगेगी. दही हमेशा ताजा और ठंडा चुनें, खट्टा दही चुनने से बचें इससे भी स्वाद खराब हो सकता है. रायता बनाने के तुरंत बाद ही इसे सर्व करें, ज्यादा देर तक न रखें. ज्यादा देर तक इसे रखने से मैगी दही को सोख लेगी और नरम हो जाएगी.

यह भी पढ़ें – बारिश के मौसम में कौन सी सब्जी नहीं खानी चाहिए? कीड़ों का घर बन जाती हैं ये Vegetables

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola