बारिश के मौसम में कौन सी सब्जी नहीं खानी चाहिए? कीड़ों का घर बन जाती हैं ये Vegetables

Monsoon Diet: बरसात के मौसम में कुछ सब्जियों को खाने से खासा परहेज करना चाहिए. ये सब्जियां सेहत को दुरुस्त रखने के बजाय बिगाड़ भी सकती हैं.

barsat me kaun si sabji nahi khani chahiye
1 / 7
barsat me kaun si sabji nahi khani chahiye

Vegetables To Avoid In Monsoon: अगस्त के महीने में खासतौर से उत्तरी भारत में झमाझम बारिश होती है. ऐसे में बाजार में अलग-अलग सब्जियां भी खूब आती हैं. लेकिन, हर सब्जी इस मौसम में सेहत को फायदे ही दे यह जरूरी नहीं है. असल में इस मौसम में सब्जियों में ज्यादा नमी के कारण फफूंद लग सकती है और छोटे कीड़े पनप सकते हैं. ये कीड़े इतने छोटे होते हैं कि आसानी से नजर नहीं आते और अगर शरीर में जाते हैं तो बीमार कर सकते हैं. इसीलिए इन सब्जियों को खाने से परहेज करना जरूरी है.

विज्ञापन

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां 2 / 7

हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी और धनिया में गंदगी चिपक जाती है जो जल्दी साफ नहीं होती. इन सब्जियों में नमी बनी रहती है जिससे छोटे-छोटे कीड़े पनपने लगते हैं.

विज्ञापन

मशरूम

मशरूम 3 / 7

मानसून में मशरूम खाने से भी परहेज करना चाहिए. इस मौसम में मशरूम खाए जाएं तो बीमारी की संभावना बढ़ जाती है क्योंकि मशरूम में इस मौसम में मॉइस्चर बढ़ जाता है जिसमें कीड़े तेजी से बढ़ते हैं.

पत्तागोभी

पत्तागोभी 4 / 7

पत्तागोभी के पत्तों की कितनी ही लेयर होती हैं जो छोटे-छोटे कीड़ों का घर बन जाती हैं. इसे साफ करने में भी दिक्कत होती है. इसीलिए मानसून में पत्तागोभी खाने से परहेज की सलाह दी जाती है.

विज्ञापन

फूलगोभी

फूलगोभी5 / 7

बरसात के मौसम में बंदगोभी की तरह ही फूलगोभी खाने से भी मना किया जाता है. यह एक ऐसी सब्जी है जिसकी संरचना बेहद कॉम्पलिकेटेड होती है

पहले से कटी हुई सब्जियां

पहले से कटी हुई सब्जियां 6 / 7

इस मौसम में ध्यान रहे कि आप बाजार से पहले से कटी हुई सब्जियां खरीदकर ना लेकर आएं. पहले से कटी हुई सब्जियां ह्यूमिडिटी के  कारण खराब हो जाती हैं, नमी से इनमें कीड़े पनप सकते हैं और इनमें से बदबू आ सकती है सो अलग.

विज्ञापन

मानसून में कौन सी सब्जियां खानी चाहिए

मानसून में कौन सी सब्जियां खानी चाहिए 7 / 7

मानसून में कुछ सब्जियां खाने में सुरक्षित होती हैं, इन सब्जियों में घीया, कद्दू और परवर जैसी सब्जियां शामिल हैं. यह भी पढ़ें - 7 संकेत बताते हैं शरीर को आयरन की है जरूरत, बर्फ की तलब से लेकर मिट्टी की चाह भी लक्षणों में शामिल

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन