Herbal Mosquito Repellent Plants: घर में मच्छरों का होना अपने आप में बड़ा खतरा है, जिससे छुटकारा पाना बहुत जरूरी होता है. यह मच्छर भले साइज में छोटे होते हैं, लेकिन अपने साथ ऐसे खतरनाक बीमारियों का ले आते हैं कि हर साल बड़ी संख्या में लोगों की डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया से मौत हो जाती है. इन खतरनाक बीमारियों से बचाव के लिए लोग घर में केमिकल से बनी चीजों का इस्तेमाल करते हैं या फिर क्वाइल के धुएं से मच्छरों को भगाने की कोशिश करते हैं, लेकिन यह केमिकल व धुआं इंसानों की सेहत पर भी असर डालता है. इस स्टोरी में हम आपको ऐसे प्राकृतिक टिप्स देंगे, जिसके इस्तेमाल से न सिर्फ मच्छरों से छुटकारा मिलेगा बल्कि आपकी सेहत भी बनी रहेगी.
यह भी पढ़ें: बार-बार जम्हाई आना किस गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत? नजरअंदाज करने की गलती भी
लेमन ग्रास Lemon Grass For Mosquito
मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए आप अपने घर में लेमन ग्रास का इस्तेमाल कर सकते हैं लेमनग्रास में मौजूद सिट्राल नामक तत्व मच्छरों को दूर भगाने में मददगार साबित हो सकता है. इसकी तेज व तीखी खुशबू हवा में फैल जाती है, जिससे मच्छर इस गंध को सहन नहीं कर पाते हैं और दूर भागने की कोशिश करते हैं. इसलिए आपको चाहिए कि आप अपने घर में लेमन ग्रास को रखें.
सिट्रोनेला Citronella For Mosquito
सिट्रोनेला पौधा भी मच्छरों को घर से दूर रखने में कारगर साबित हो सकता है. इसकी भी तेज खुशबू मच्छरों को परेशान कर देती है और उनके सूंघने की क्षमता को प्रभावित कर देती है. ऐसे में मच्छर इंसानी गंध को पहचान नहीं पाते हैं और इस खुशबू से दूर भागने लगते हैं.
तुलसी Tulsi For Mosquito
तुलसी का पौधा सिर्फ धार्मिक और उपचार के रूप महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह आपको मच्छरों के आतंक से भी छुटकारा दिला सकता है. इसकी गंध मच्छरों को दूर रखती है और कुछ रिसर्च के अनुसार यह उनके लार्वा को भी खत्म कर सकती है.
यह भी पढ़ें: बच्चे की जिद के सामने हमेशा झुकना पड़ता है तो आजमाकर देख लीजिए यह ट्रिक, छूट जाएगी बुरी आदत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
12 mins agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
4 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
17 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
20 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines