हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मच्छर भगाने के लिए इस सफेद चीज का धुंआ कर दीजिए घर में, महंगी धूपबत्ती नहीं बल्कि घरेलू नुस्खा दिखाएगा असर

Mosquito Home Remedies: मच्छरों के काटने से परेशान हैं और हाथ-पैर खुजाते-खुजाते परेशान हो गए हैं, तो यहां जानिए किस तरह देसी नुस्खे से मच्छरों का खात्मा किया जा सकता है.

विज्ञापन
5 मिनट में मच्छरों से छुटकारा कैसे पाएं?

Kaise Bhagaye Machhar: बरसात के मौसम में मच्छरों की मौज हो जाती है. जहां-जहां पानी भरता है वहां-वहां मच्छर पनपने लगते हैं. ऐसे में इन मच्छरों (Mosquitoes) से छुटकारा पाना जरूरी होता है. यहां एक ऐसा ही कमाल का नुस्खा दिया जा रहा है जो मच्छरों का खात्मा कर देता है. सबसे देसी नुस्खे की बात करें तो घर से मच्छर भगाने के लिए कपूर का इस्तेमाल किया जा सकता है. कपूर (Kapur) महंगी धूपबत्ती और कॉइल से ज्यादा फादेमंद साबित होती है. इसकी तेज गंध और धुआं मच्छरों को मारने में मददगार साबित होता है. यहां जानिए किस-किस तरह से कपूर के इस्तेमाल से मच्छरों को भगाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – काली जीन्स की चमक रखना चाहते हैं बरकरार? वॉशिंग और ड्राइंग के ये टिप्स आएंगे काम

मच्छर भगाने के लिए कैसे इस्तेमाल करें कपूर

मच्छर भगाने के लिए कपूर का धुआं करना बेहद असरदार साबित होता है. कपूर की टिक्कियों को किसी कटोरी या प्लेट पर रखकर जला दें. कमरे में कपूर जलाकर खिड़कियों और दरवाजों को बंद रखें. 10 से 20 मिनट तक इस धुएं को कमरे में रहने दें. जब आप वापस कमरा खोलेंगे तो पाएंगे कि कमरे में एक भी मच्छर नहीं बचा है.

विज्ञापन

कपूर और नीम के तेल का दीया

कपूर की 2 से 3 टिक्कियों को लेकर थोड़े से नीम के तेल (Neem Oil) में डालकर इसका दीया जलाया जाए तो इससे निकलने वाले धुएं से मच्छर भगाने लगते हैं. यह बत्ती मच्छरों की जानी दुश्मन साबित होती है और मच्छर दूर भागते हैं. इस बात का खास ध्यान रखें कि जब कमरे में धुआं हो तो कमरे में कोई ना रहे क्योंकि एलर्जी का खतरा रहता है.

विज्ञापन

ये नुस्खे भी आएंगे बेहद काम

  • नीम और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर त्वचा पर लगाया जाए तो इससे मच्छर आपके आस-पास नहीं भटकते हैं.
  • नींबू और लौंग (Neem Laung) का नुस्खा भी कमाल का साबित होता है. नींबू को आधा काटकर इसमें कुछ लौंग के टुकड़े गाड़ दें.
  • लहसुन का पानी बनाकर मच्छरों पर छिड़का जा सकता है. इसके लिए 5 से 6 लहसुन की कलियों को कूटकर एक गिलास पानी में मिलाएं और इसे घर पर छिड़कें. शाम के समय इस पानी को घर में छिड़कने से मच्छर घर से दूर रहते हैं.

लगा सकते हैं यह पौधा

विज्ञापन

मच्छरों को घर से दूर रखने के लिए तुलसी का पौधा लगाया जा सकता है. तुलसी के पौधे से मच्छर घर से दूर रहते हैं. इस पौधे को घर की बाल्कनी या खिड़की पर रखा जा सकता है. जहां से भी मच्छर घर के अंदर आ सकते हैं वहां तुलसी का गमला रखने पर बदलाव देखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें – बरसात में सड़ जाते हैं आलू? इस तरह रखेंगे तो खराब नहीं होंगे Potatoes, स्वाद भी अच्छा रहेगा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola