बरसात में सड़ जाते हैं आलू? इस तरह रखेंगे तो खराब नहीं होंगे Potatoes, स्वाद भी अच्छा रहेगा

How To Keep Potato Fresh In Monsoon: बारिश के मौसम में अक्सर ही आलू खराब हो जाते हैं और उनका स्वाद भी बिगड़ जाता है. ऐसे में यहां जानिए इस मौसम में आलू स्टोर करके रखने का सही तरीका क्या है.

How To Store Potato In Monsoon
1 / 7
How To Store Potato In Monsoon

Aaloo Sadne Se Kaise Bachaye: बरसात के मौसम में हवा में नमी ज्यादा होती है, बैक्टीरिया पनपने का खतरा ज्यादा रहता है और घर में कीड़े-मकौड़े जहां-तहां घूमते नजर आ जाते हैं सो अलग. ऐसे में फल और सब्जी को सड़ने से बचाना बेहद जरूरी है. आलू भी एक ऐसी ही सब्जी है जो बरसात के मौसम में अक्सर ही सड़ जाती है. ऐसे में आलू को सड़ने से बचाने के लिए क्या करें जानिए यहां. आपके लिए यहां आलू स्टोर करने के कई काम के टिप्स दिए गए हैं.

विज्ञापन

खुली जगह रखें

खुली जगह रखें 2 / 7

आलू को कभी भी पन्नी में बंद करके या किसी डिब्बे के अंदर नहीं रखना चाहिए. इसके बजाय आलू को खुली हवादार जगह पर, जैसे किसी टोकरी में रखें जिससे वेंटिलेशन होती रहे.

विज्ञापन

फ्रिज में ना करें स्टोर

फ्रिज में ना करें स्टोर 3 / 7

आलू को कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए. ऐसा करने से आलू का स्वाद तो बिगड़ता ही है साथ ही आलू खराब भी होने लगते हैं. आलू को हमेशा रूम टेम्परेचर पर ही रखें.

कर सकते हैं अखबार का इस्तेमाल

कर सकते हैं अखबार का इस्तेमाल 4 / 7

आलू को रखने के लिए अखबार या पेपर नैपकिन का इस्तेमाल किया जा सकता है. आलू की टोकरी में अखबार बिछाने के बाद आलू रखे जाएं तो इससे अखबार आलू की एक्सेस नमी को सोख लेगा.

विज्ञापन

अंधेरे में रखें

अंधेरे में रखें 5 / 7

आलू को धूप या रोशनी वाली जगह से दूर रखें. आलू को रखने के लिए किसी अंधेरी जगह को ही चुनें. आलू अंधेरे वाली जगह पर और सूखी जगह पर लंबे समय तक फ्रेश रहते हैं.

प्याज से रखें दूर

प्याज से रखें दूर 6 / 7

आलू को प्याज से दूर रखना चाहिए. प्याज और आलू अगर एक ही टोकरी में रखे जाएं तो प्याज से निकलने वाली एथिलीन गैस आलू को तेजी से पका देती है. इससे आलू सड़ने लगते हैं.

विज्ञापन

सड़े आलू निकाल दें छांटकर

सड़े आलू निकाल दें छांटकर 7 / 7

आलू को हफ्ते में 2-3 बार पलटकर देखें. अगर कोई भी आलू सड़ा हुआ लगता है तो उसे निकालकर फेंक दें. एक सड़ा आलू बाकी सभी आलुओं को खराब कर सकता है. यह भी पढ़ें- 1 महीने अंजीर खाने से क्या होता है? जानिए शरीर पर कौन-कौन से बदलाव आ सकते हैं नजर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन