Lunch Box Ideas: टिफिन बॉक्स के लिए 5 आसान और टेस्टी रेसिपी

Lunch Box Healthy Food Recipes: बच्चों को रोजाना टिफिन बॉक्स देना बहुत जरूरी है, नहीं तो इसका असर उनकी सेहत पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं पांच ऐसी आसान और टेस्टी रेसिपी के बारे में, जो लंच बॉक्स में बच्चों को देना बेस्ट ऑप्शन है।

Lunch Box Healthy Food Recipes

Lunch Box Healthy Food Recipes: हर एक मां की रोजाना कोशिश रहती है कि वह बच्चों को टिफिन बॉक्स में हेल्दी और टेस्टी फूड दें। इसके लिए वह उनके लिए अलग-अलग डिशेस को बनाने की भी ट्राई करती हैं। अगर आप भी कुछ ऐसी रेसिपी के बारे में जानना चाहती हैं। जो बच्चों की सेहत के लिए हेल्दी होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी हो। तो चलिए विस्तार से जानते हैं पांच आसान और हेल्दी डिशेज की रेसिपी के बारे में।

चना सलाद

चने का सलाद बनाने के लिए एक दिन पहले ही रात में पानी में काबुली चने को भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह काबुली चने को पानी में से निकालकर साफ पानी में तीन से चार बार धो लें। इसके बाद उन्हें कटोरी में डालें। उसमें बारीक कटे हुए टमाटर, मिर्च, प्याज और खीरा डालें। इसके बाद इसमें स्वाद अनुसार नमक, नींबू का रस और चाट मसाला डालें।

इस तरह मिनटों में ही चने का सलाद तैयार हो जाएगा, जिसे आप बच्चों को टिफिन बॉक्स में दे सकती हैं।

पुलाव

पुलाव बनाने के लिए चावल को आधे घंटे तक पानी में भिगोकर रख दें। आधे घंटे बाद चावल को साफ पानी से छान लें। गैस पर एक कुकर रखें। फिर उसमें घी, जीरा, इलायची और लौंग डालकर भूनें। अब इसमें कटी हुई प्याज, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और सोयाबीन को डालकर फ्राई करें। अब चावल मिलाएं। इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक, हल्दी, काली मिर्च, चाट मसाला और गरम मसाला डालें। पानी डालकर कुकर को बंद कर दें और दो सिटी आने तक पकाएं।

इस तरह सुबह-सुबह आसानी से आप घर पर ही स्वादिष्ट पुलाव बना सकती हैं।

सूजी के पकौड़े

सूजी के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें और उसे गैस पर रख दें। फिर उसमें पानी, नमक, सूजी और पिसा हुआ नारियल डालें और सभी चीजों को अच्छे से पकाएं। गैस बंद कर दें और उसमें ऑयल डालें। पेस्ट को अच्छे से मैश करें और छोटी-छोटी बॉल्स बना लें। अब गर्म तेल में इन्हें फ्राई करें।

इस तरह आसानी से आप सूजी के पकौड़े घर पर बना सकती हैं, जिन्हें टिफिन में देना बेस्ट ऑप्शन है।

सोया इडली

सोया इडली बनाने के लिए रात में ही सोया बीन्स, उड़द की दाल और चावल को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह ग्राइंडर में तीनों चीजों अच्छे से ग्राइंड कर लें। फिर इसमें पानी डालकर पेस्ट बना लें, जिसे इडली के सांचे में भर लें और स्टीम करें।

इस तरह घर पर ही आप स्वादिष्ट सोयाबीन से बनी इडली बना सकती हैं।

मफिन्स

मफिन्स बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें। उसमें केले को मैश करने के बाद उसमें बादाम, किशमिश, काजू, वनीला एसेंस, बेकिंग पाउडर और व्हीट फ्लोर मिलाएं। इसके बाद मफिन ट्रे लें और उस पर ऑयल लगाएं। उसके ऊपर पेस्ट डालें और ओवन में पकने के लिए रख दें।

इस तरह कुछ मिनटों में ही आप घर पर मफिंस बना सकती हैं। यह दिखने में जितनी अच्छी लगती हैं, उनका स्वाद भी उतना ही अच्छा होता है। लंच बॉक्स में मफिन्स को देखकर बच्चों का मूड भी अच्छा हो जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ