Lunch Box Recipe: बच्चों के लिए 5 हेल्दी और वेजिटेरियन डिशेज

Lunch Box Healthy Vegetarian Food Ideas: क्या आप भी इस सवाल से परेशान हो गई हैं कि आज बच्चों को लंच बॉक्स में क्या दें? अगर हां, तो आइए जानते हैं पांच ऐसी शाकाहारी डिशेज के बारे में, जो हेल्दी के साथ-साथ टेस्टी भी हैं।

Lunch Box

Lunch Box Healthy Vegetarian Food Ideas: माताएं सुबह जल्दी उठकर अपने बच्चों के लिए टिफिन बॉक्स बनाती हैं, ताकि उनका बच्चा भूखा न रहे। वह रोजाना कुछ न कुछ नया बनाने की कोशिश करती हैं, जो बच्चों की सेहत के लिए हेल्दी हो। साथ ही टेस्ट में भी अच्छा हो।

विज्ञापन

आज हम आपको पांच ऐसी शाकाहारी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सुबह उठकर अब झटपट अपने बच्चों के टिफिन बॉक्स के लिए बना सकती हैं। इन सभी चीजों में पोषक तत्वों की उच्च मात्रा है, जिससे आपके बच्चे की सेहत पर भी असर नहीं पड़ेगा। इसके अलावा इनका स्वाद भी अच्छा होता है।

विज्ञापन

पालक के परांठे

आमतौर पर बच्चे पालक की सब्जी खाना पसंद नहीं करते हैं, क्योंकि इनका स्वाद उन्हें कुछ खास पसंद नहीं आता है। लेकिन जो लोग नियमित रूप से पालक खाते हैं, उनके शरीर में कभी भी आयरन की कमी नहीं होती है। ऐसे में आप अपने बच्चों को टिफिन बॉक्स में पालक से बने परांठे दे सकते हैं। परांठे के साथ आप टिफिन में सॉस, हरी चटनी या आचार भी रख सकती हैं।

विज्ञापन

बेसन का चीला

बच्चों को टिफिन बॉक्स में बेसन से बने चिला देना एक बेस्ट ऑप्शन है। बेसन में प्रोटीन की उच्च मात्रा होती है, जिससे हड्डियां मजबूत रहती हैं। साथ ही पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है।

नमकीन जवे

बच्चों के लिए नमकीन जवे स्वादिष्ट और पौष्टिक आहार माना जाता है। यह शरीर में धीरे-धीरे पचता है, जिसके कारण बार-बार भूख नहीं लगती है। इसके अलावा इसे खाने से शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है। इससे बच्चों को कमजोरी और थकान की समस्या भी नहीं होती है।

विज्ञापन

पोहे

अगर आपका बच्चा रोजाना टिफिन नहीं खाता है, तो ऐसे में आप उन्हें पोहे दे सकती हैं। पोहे खाने में बहुत ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं। इसके अलावा इन्हें पोषक तत्वों का खजाना भी माना जाता है। इससे बच्चों का पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। साथ ही दिनभर थकान और कमजोरी की समस्या भी नहीं होती है।

वेज बिरयानी

बच्चों को टिफिन में वेज बिरयानी देना एक अच्छा आईडिया है। बिरयानी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों की उच्च मात्रा होती है, जिससे स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ