अगर आप खाने के शौकीन हैं और बिरयानी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, तो लखनवी चिकन बिरयानी आपके लिए किसी शाही दावत से कम नहीं है. आम बिरयानी की तरह इसमें ज्यादा तीखापन या भारी मसाले नहीं होते, फिर भी इसका स्वाद बेहद गहरा और खुशबूदार होता है. यही वजह है कि लखनऊ की यह मशहूर बिरयानी दुनियाभर के फूड लवर्स की पसंद बनी हुई है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें मसालों का पूरा स्वाद आता है, लेकिन प्लेट में खड़े मसाले या पेस्ट दिखाई नहीं देते. चिकन की नरमी, केसर की हल्की खुशबू और गुलाब-केवड़ा जल की महक इसे दिल जीत लेती है. आइए जानते हैं आप कैसे बना सकते हैं सबसे अच्छी लखनवी बिरयानी?
यह भी पढ़ें: PM मोदी के बयान के बाद तेल बचाने की सोच रहे हैं? इन व्यंजनों में होता है कम Oil का इस्तेमाल
लखनवी चिकन बिरयानी बनाने के लिए इन चीजों की जरूरत
- 2 से 3 कटोरी अच्छी क्वालिटी का बासमती चावल.
- लगभग आधा किलो चिकन, अच्छे से साफ लें.
- 3 बड़े प्याज पतले लच्छों में कटे हुए.
- लहसुन का पानी, दही और लाल मिर्च पाउडर,
- इलायची, लौंग, दालचीनी और जायफल,
- केसर के कुछ रेशे, गुलाब जल और केवड़ा जल बिरयानी की खुशबू बढ़ाती है.
- स्वादानुसार नमक, हरी मिर्च और थोड़ा रिफाइंड ऑयल भी इसे बनाने के लिए डाली जाती है.
आसान तरीके से घर पर ऐसे बनाएं शाही लखनवी चिकन बिरयानी
- सबसे पहले पैन में तेल गर्म करें और प्याज को धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक भून लें. इसके बाद चिकन डालें और उसमें इलायची, लौंग, दालचीनी और जायफल डालकर धीमी आंच पर पकाएं.
- जब चिकन नरम होने लगे, तब उसमें दही, नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं. कुछ देर पकाने के बाद चिकन को अलग निकाल लें और बची हुई ग्रेवी को छान लें ताकि मसाले दिखाई न दें और स्वाद पूरी तरह बना रहे.
- अब दूसरे बर्तन में पानी उबालें और उसमें चावल पकाएं. पानी में हल्का नमक और साबुत मसाले डालें, इससे चावल में शानदार खुशबू आएगी, ध्यान रखें कि चावल पक जाएं तो उन्हें छान लें.
- इसके बाद चिकन और छानी हुई ग्रेवी को पैन में डालें और ऊपर से चावल फैलाएं. फिर दूध में भीगा केसर, गुलाब जल और केवड़ा जल डालें. बर्तन को आटे से अच्छी तरह बंद करके 5 से 7 मिनट तक दम पर पकाएं. वक्त पूरा होने पर आपकी बिरयानी तैयार हो जाएगी.
- तैयार बिरयानी को हल्के हाथों से मिलाएं और ऊपर से फ्राई प्याज डालकर गरमा-गरम सर्व करें.
यह भी पढ़ें: किन लोगों को नहीं खाना चाहिए खीरा? सेहत को फायदा नहीं बल्कि हो सकता है नुकसान
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
5 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
11 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
12 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
12 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
15 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines