किन लोगों को नहीं खाना चाहिए खीरा? सेहत को फायदा नहीं बल्कि हो सकता है नुकसान

Who Should Avoid Cucumber: गर्मियों में खीरा शरीर को हाइड्रेशन भी देता है और पोषण भी, लेकिन ऐसे कुछ लोग हैं जिनके लिए खीरा फायदे से ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है और इसीलिए इन लोगों को खीरा खाने से खासतौर से परहेज करना चाहिए.

Who Should avoid Cucumber
1 / 7
Who Should avoid Cucumber

Kheera kise Nahi Khana Chahiye: सबसे फायदेमंद फूड्स में खीरे को गिना जाता है. खीरा (Cucumber) सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे देता है. इसमें फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और वॉटर कंटेंट होते हैं जो शरीर को दुरुस्त रखते हैं. लेकिन, यह हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है. ऐसे कुछ लोग हैं जिनके लिए खीरा फायदे से ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है. इसीलिए इन लोगों को खीरा खाने से मना किया जाता है.

विज्ञापन

डायबिटीज के मरीज

डायबिटीज के मरीज 2 / 7

डायबिटीज के मरीजों को खीरा खाने से मना किया जाता है. डायबिटीज में जो लोग इंसुलिन ले रहे हैं या ग्लूकोज कम करने वाली दवाएं ले रहे हैं उन्हें खीरा खाने से नुकसान हो सकता है. इससे ब्लड शुगर लेवल्स ज्यादा गिर सकते हैं.

विज्ञापन

ओरल एलर्जी में

ओरल एलर्जी में 3 / 7

जिन लोगों को खीरे से एलर्जी है या फिर ओरल एलर्जी है उन्हें खीरा नहीं खाना चाहिए. एलर्जी में खीरा खाने पर स्किन रैशेज हो सकते हैं, उल्टी हो सकती है या होंठों पर सूजन जैसी दिक्कतें होने लगती हैं.

जिनका पाचन तंत्र कमजोर है

जिनका पाचन तंत्र कमजोर है 4 / 7

पाचन तंत्र कमजोर होने पर खीरे के सेवन से परहेज की सलाह दी जाती है. कमजोर पाचन में खीरा खाया जाए तो इससे ब्लोटिंग, गैस या दर्द की शिकायत हो सकती है.

विज्ञापन

श्वसन संबंधी दिक्कतों में

श्वसन संबंधी दिक्कतों में 5 / 7

खीरे के कूलिंग फूड्स श्वसन संबंधी दिक्कतों को बढ़ा सकते हैं. ऐसे में जिन लोगों को साइनस हो या जो श्वसन संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे हों उन्हें खीरा खाने से परहेज करना चाहिए.

किडनी की बीमारियों में

किडनी की बीमारियों में 6 / 7

किडनी की बीमारियों में खीरा खाने से परहेज करना चाहिए, खीरा पौटेशियम से भरपूर होता है और किडनी की दिक्कतों में हाई पौटेशियम फूड्स से परहेज करना जरूरी होता है.

विज्ञापन

डॉक्टर की सलाह जरूर लें

डॉक्टर की सलाह जरूर लें 7 / 7

किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें में खीरा खाना चाहिए या नहीं इसके बारे में अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें. डॉक्टर ही आपको सटीक जवाब दे सकेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन