PM मोदी के बयान के बाद तेल बचाने की सोच रहे हैं? इन व्यंजनों में होता है कम Oil का इस्तेमाल

Oil Less Dishes: अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो हम आपको कम तेल में खाना बनाना चाहिए. लो-ऑयल व्यंजनों को आसानी से रोजमर्रा के खाने में शामिल कर सकते हैं. इससे आप बहुत ही कम तेल में अच्छे व्यंजन तैयार कर सकते हैं.

Oil Less Dishes
1 / 6
इन व्यंजनों में होता है कम Oil का इस्तेमाल. Image Credit- News24

Kam Tel Mein Khana Kaise Banaye: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से खाने में तेल की मात्रा कम करने और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की अपील की. ज्यादा तेल वाला खाना ना सिर्फ वजन बढ़ा सकता है, बल्कि हार्ट डिजीज, हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसी समस्याओं का खतरा भी बढ़ा सकता है. ऐसे में अगर आप भी अपने खाने में तेल कम करना चाहते हैं तो कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी व्यंजन आपकी मदद कर सकते हैं.

विज्ञापन

इडली

इडली 2 / 6

इडली एक ऐसा फूड है जिसे बनाने में बहुत कम तेल लगता है. चावल और दाल से बनी यह डिश हल्की और आसानी से पचने वाली मानी जाती है. इसे सांभर और नारियल चटनी के साथ खाया जा सकता है.

विज्ञापन

पोहा

पोहा3 / 6

कम तेल में बनने वाला पोहा सुबह के नाश्ते के लिए अच्छा ऑप्शन माना जाता है. इसमें मूंगफली, करी पत्ता और सब्जियां डालकर इसे और हेल्दी बनाया जा सकता है.

स्टीम्ड ढोकला

स्टीम्ड ढोकला4 / 6

ढोकला स्टीम में तैयार किया जाता है, इसलिए इसमें तेल का इस्तेमाल बहुत कम होता है. यह हल्का और स्वादिष्ट स्नैक माना जाता है.

विज्ञापन

खिचड़ी

खिचड़ी 5 / 6

दाल और चावल से बनी खिचड़ी कम तेल में तैयार हो जाती है. इसे हेल्दी और कम्फर्ट फूड माना जाता है. इसमें सब्जियां डालकर पोषण बढ़ाया जा सकता है.

ग्रिल्ड या रोस्टेड सब्जियां

ग्रिल्ड या रोस्टेड सब्जियां 6 / 6

डीप फ्राई करने की बजाय सब्जियों को ग्रिल या रोस्ट करके खाना ज्यादा हेल्दी माना जाता है. इससे तेल की मात्रा काफी कम हो जाती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन