Samosa Recipe: अक्सर शाम की चाय के साथ समोसे का ख्याल आते ही दिमाग में वही तिकोना समोसा आता है, लेकिन अगर वही कुरकुरा समोसा गोल या फिर पोटली जैसा हो तो? जी हां, लखनऊ में गोल समोसे बहुत प्रसिद्ध हैं. इसका आम समोसे से अलग आकार इसे लोगों के बीच काफी फेमस बनाता है. लेकिन सिर्फ इसका आकार ही नहीं, बल्कि इसकी फिलिंग भी आम समोसे से अलग होती है. गोल समोसे (Gol Samosa) की फिलिंग भी लखनऊ की तरह शाही अंदाज की होती है. इसमें आलू-मटर के साथ काजू और किशमिश भी भरे होते हैं. सबसे अच्छी बात तो ये है कि आप ये लखनऊ का फेमस गोल समोसा अपने घर में आसानी से शाम के नाश्ते में बना सकते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर कैसे गोल समोसा घर पर बनाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – रोटी के साथ कुछ चटपटा खाने का मन है? झटपट बनाएं ये टमाटर का चोखा, स्वाद में है लाजवाब
लखनवी गोल समोसा बनाने की सामग्री
आटे के लिए
गेहूं का आटा- 1½ कप
बारीक सूजी- 1/2 कप
नमक- स्वाद के हिसाब से
अजवाइन- 1/2 छोटा चम्मच
देसी घी या तेल- 1/4 कप
पानी- जरूरत के हिसाब से
फिलिंग के लिए
बड़े उबले आलू- 4 (मैश किए हुए)
उबले हरे मटर- 1 कप
दरदरा मसाला
सौंफ- 1 छोटा चम्मच
साबुत धनिया- 1 छोटा चम्मच
जीरा- 1/2 छोटा चम्मच
हरी मिर्च- 2 से 3
लाल मिर्च- 2 से 3
अदरक- 1 इंच
नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच
सूखे मसाले
हींग- 1 चुटकी
कश्मीरी लाल मिर्च- 1/2 छोटा चम्मच
हल्दी- 1/2 छोटा चम्मच
जीरा पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
काला नमक
साधारण नमक
अमचूर पाउडर
काजू और किशमिश
हरा धनिया
तलने के लिए तेल
गोल समोसा बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक बड़ा बर्तन लें और उसमें गेहूं का आटा, सूजी, नमक और अजवाइन मिला लीजिए. अब इसमें अपने हिसाब से घी या तेल डालकर सभी को आपस में अच्छे से मिक्स कर लीजिए.
- अब थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते हुए एक सख्त आटा गूंथ लीजिए.
- आटा गूंथने के बाद कम से कम उसे 10 से 15 मिनट तक ढककर छोड़ दीजिए.
- अब इसका मसाला तैयार करने के लिए ब्लेंडर जार में सौंफ, साबुत धनिया, जीरा, हरी मिर्च, लाल मिर्च, अदरक और नींबू का रस डालकर सभी को मिक्सर में बिना पानी डाले दरदरा पीस लीजिए.
- इसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म कर लीजिए और इसमें हींग और तैयार किया हुआ दरदरा मसाला डालकर अच्छी तरह भून लीजिए.
- जब ये मसाले अच्छे से भुन जाएं, तब इसमें हल्दी, मिर्च, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, नमक और अमचूर भी डाल दीजिए.
- अंत में उबले मटर, मैश किए हुए आलू, हरा धनिया और फ्राई किए हुए काजू-किशमिश डालकर सभी को आपस में अच्छी तरह मिला लीजिए.
- जब सभी चीजें अच्छे से मिल जाएं, तो गैस की फ्लेम बंद करके इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दीजिए.
- अब बारी है समोसे को आकार देने की. इसके लिए तैयार किए आटे की छोटी सी लोई लेकर उसे पूरी तरह गोल बना लें और बीच में से दो हिस्सों में काट लीजिए.
- अब इस लोई के एक हिस्से पर आलू-मटर की फिलिंग रखें और किनारों को ऊपर की तरफ समेटते हुए इसे पोटली जैसा गोल आकार दे दें. इस बात का ध्यान रखें कि आप किनारों को अच्छे से सील कर दें, ताकि तलते समय मसाला बाहर न फैले.
- अब समोसों को तलने के लिए कड़ाही में तेल को मीडियम फ्लेम पर गर्म कर लें.
- तेल गर्म होने के बाद समोसों को लो फ्लेम पर तब तक तलें, जब तक वो देखने में गोल्डन और क्रिस्पी न हो जाएं. अगर आप चाहें तो इन्हें बेक या एयर फ्राई भी कर सकते हैं.
कैसे करें सर्व?
समोसे बनने के बाद आप इन्हें शाम की गरमा-गरम चाय के साथ खा सकते हैं. अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो आप समोसे को तोड़कर ऊपर से दही, हरी चटनी, मीठी इमली की चटनी, बारीक कटा प्याज और हरा धनिया डालकर इसे चाट के अंदाज में भी खा सकते हैं.
यह भी पढ़ें- पीले और सफेद आलू में अंतर पता है? ज्यादातर लोग अनजाने में गलत Potato ले आते हैं घर
संबंधित खबरें
इमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
4 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
6 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
20 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
23 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
2 days agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines