Weekend Trip Destination: लखनऊ खुद में ही शांति और सुंदर शहर माना जाता है. इसके साथ ही नॉन वेज के शौकीनों के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है. अगर आप लखनऊ में रहते हैं या एक-दो दिन के लिए घूमने का सोच रहे (Trip Plan) हैं, और हर एक दिन में ही शानदार अनुभव करना चाहते हैं तो लखनऊ (Lucknow) आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है. यह नवाबों का शहर अपने तहजीब, विरासत और खाने के लिए प्रसिद्ध है. यहां कुछ खास जगहें हैं, जहां आप फैमिली और दोस्तों के साथ एक यादगार दिन बिता सकते हैं. इसके साथ ही हैंड एम्ब्रॉयडरी की जमकर शॉपिंग कर सकते हैं.
लखनऊ की फेमस जगह | Famous Places In Lucknow
बड़ा इमामबाड़ा
बड़ा इमामबाड़ा लखनऊ की सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारतों में से एक है. यहां की भूल-भुलैया (Labyrinth) बेहद रोमांचक अनुभव देती है. आप चाहें तो यहां अपने परिवार और बच्चों साथ ही दोस्तों के साथ इतिहास को करीब से जानने का शानदार प्लान बना सकते हैं.
जनेश्वर मिश्र पार्क
एशिया के सबसे बड़े पार्कों में गिना जाने वाला यह पार्क वॉक, साइकिलिंग और बच्चों के खेलने के लिए परफेक्ट है. सुबह-सुबह यहां आकर ताजी हवा और हरियाली का आनंद लें.
हजरतगंज
लखनऊ की मशहूर मार्केट में से एक हजरतगंज, अपने मे ही सबसे खुबसूरत जगह है. चाहे वो चिकनकारी कुर्ते हों या स्वाद से भरी बासकिट चाट सभी कुछ मिलेगा. आप लखनऊ में हजरतगंज की गलियों में टहलिए और नवाबी चाय का लुत्फ उठाइए
ये भी पढ़ें- करवा चौथ पर घूमने का बना रहे हैं प्लान? उदयपुर की ये 5 जगह हैं बेस्ट, एक बार चले गए तो वापस आने का नहीं करेगा मन
रूमी गेट और क्लॉक टावर
रूमी दरवाजा लखनऊ की पहचान है. इसके पास ही क्लॉक टावर है, जहां आप खूब सारी फोटोज खींच सकते हैं और सुंदर कलाओं को निहार सकते हैं. यह जगह दोस्तों और फैमिली के लिए एकदम बेस्ट है.
लखनवी स्वाद के बिना ट्रिप अधूरी
अगर आप लखनऊ में एक दो दिन का प्लान कर रहे हैं और साथ ही इस जगह के स्वाद को चखना भूल रहे हैं तो आपकी ट्रिप अधूरी है. यहां का खाना दुनिया भर में मशहूर है. अगर आप नॉन-वेज पसंद करते हैं तो टुंडे कबाबी जरूर जाएं. वेज ऑप्शन चाहें तो दास्तान, मोती महल या रॉयल कैफे जैसी जगहें ट्राय करें. जहां आपको खाने का बेस्ट स्वाद मिलेगा.
ये भी पढ़ें- World Tourism Day: उत्तराखंड की ये जगह हैं घूमने के लिए बेस्ट, नजारा देखते ही आ जाएगा मजा
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
9 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
12 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
16 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines