World Tourism Day: उत्तराखंड की ये जगह हैं घूमने के लिए बेस्ट, नजारा देखते ही आ जाएगा मजा

Travel Destination: ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि ट्रिप पर साल में 1 से 2 चक्कर तो मार ही लेते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं साथ ही घूमने के शौकीन हैं तो आइए जानते हैं उत्तराखंड की कुछ जगहों के बारे में जहां आप जाने का प्लान कर सकते हैं.

Travel destination

उत्तराखंड की ये जगह हैं बेस्ट. Image Source Freepik

World Tourism Day: आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो घूमने के काफी ज्यादा शौकीन होते हैं. इसके साथ ही कुछ तो ऐसे हैं जो घूमने का प्लान तो करते हैं लेकिन कहीं जा नहीं पाते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ शांत समय के पल अपने लिए निकालना चाहते हैं तो आइए जानते हैं उत्तराखंड (Uttrakhand) की कुछ शानदार जगहों के बारे में जहां जाने का आप प्लान कर सकते हैं. साथ ही जिंदगी के पलों को यादगार बना सकते हैं.

विज्ञापन

फेमस उत्तराखंड प्लेसेस | Famous Uttrakhand Places

मुक्तेश्वर

मुक्तेश्वर (Mukteshwar) अपने प्राचीन मंदिरों और शांत पहाड़ों के लिए मशहूर है यहां की ठंडी हवा और हरी-भरी घाटियां आपको ताजगी का एहसास कराएंगी प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है.

विज्ञापन

ऋषिकेश

ऋषिकेश (Rishikesh) योग और आध्यात्म का केंद्र माना जाता है. गंगा नदी के किनारे बसा यह शहर एडवेंचर के शौकीनों के लिए रिवर राफ्टिंग और बंजी जंपिंग के लिए बेस्ट है.

कानाताल

कानाताल (Kanatal) एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जहां के नीले आकाश और घने जंगल मन को सुकून देते हैं. यह जगह शांत छुट्टियों के लिए परफेक्ट है. आप यहां ट्रैकिंग, बर्ड वॉचिंग और कैंपिंग का मजा ले सकते हैं.

विज्ञापन

गंगोत्री

गंगोत्री (Gangotri) गंगा नदी के स्रोत के रूप में प्रसिद्ध है और धार्मिक पर्यटन के लिए एक प्रमुख स्थान है. यहां का हिमालयी नजारा और शांति यात्रियों के मन को बहुत भाती है. ट्रेकिंग और सफर के शौकीनों के लिए यह एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है.

विज्ञापन

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा (Almora) अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है. यहां से हिमालय की चोटियां और घाटियां साफ दिखाई देती हैं. यह जगह लोक कला और परंपराओं के लिए भी मशहूर है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ