करवा चौथ पर घूमने का बना रहे हैं प्लान? उदयपुर की ये 5 जगह हैं बेस्ट, एक बार चले गए तो वापस आने का नहीं करेगा मन

Travel Destination: ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि घूमने-फिरने के काफी ज्यादा शौकीन होते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और करवा चौथ पर घूमने का या किसी डेस्टिनेशन पर करवा चौथ मनाने का सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं उदयपुर की 5 प्रसिद्ध जगहों के बारे में, जहां आप जाने का प्लान कर सकते हैं.

udaipur famous 5 places

करवा चौथ पर उदयपुर की ये जगहें बना देंगी आपका दिन खास. Image Source Freepik

Travel Destination: आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि घूमने का प्लान ही नहीं बना पाते हैं. अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि खुद के लिए समय भी नहीं निकाल पाते हैं. इसके साथ ही कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो साल में दो नहीं तो कम से कम एक ट्रिप जरूर बनाते हैं. अगर आप भी उन्हीं में से हैं और करवा चौथ पर 2-3 दिन की छुट्टी लेकर कहीं सुंदर और अच्छी जगह घूमना चाहते हैं तो आइए जानते हैं उदयपुर की 5 प्रसिद्ध जगहों के बारे में, जहां आप जाने का प्लान कर सकते हैं और साथ ही साथ सुंदर सी फोटोज भी खिंचवा सकते हैं.

उदयपुर की बेस्ट जगह | Udaipur Famous Places

सिटी पैलेस

सिटी पैलेस (City Palace) उदयपुर की सबसे प्रसिद्ध इमारतों में से एक है महल में संग्रहालय, बाग, आंगन और ऐतिहासिक चित्रकारी देखने को मिलती है.

पिछोला झील

पिछोला झील (Lake Pichola) एक कृत्रिम मीठे पानी की झील है, जो 1362 में बनाई गई थी. यहां नाव की सवारी करते समय आप झील महल (Lake Palace) और जग मंदिर जैसे खूबसूरत स्थलों को करीब से देख सकते हैं.

सज्जनगढ़ किला

सज्जनगढ़ किला (Sajjangarh Fort / Monsoon Palace) एक ऊंची पहाड़ी पर स्थित है, जहां से पूरा उदयपुर शहर और झीलें दिखाई देती हैं. यह मानसून के समय में राजपरिवार द्वारा मौसम का आनंद लेने के लिए बनाया गया था.

साजन बावड़ी और फतेह सागर झील

फतेह सागर झील (Fateh Sagar Lake) एक शांत और सुंदर झील है जहाँ आप बोटिंग का आनंद ले सकते हैं. झील के मध्य में स्थित नेहरू पार्क भी एक प्रमुख आकर्षण है. यहां का वातावरण बहुत ही शांत और मनमोहक होता है.

शिल्पग्राम

शिल्पग्राम (Shilpgram) में राजस्थान की लोक संस्कृति, नृत्य, संगीत और पारंपरिक शिल्प को देखने का अवसर मिलता है. यहां हर साल एक बड़ा मेला भी लगता है, जिसमें देश भर के कारीगर भाग लेते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ