How To Complain Against Gas Agency: गैस सिलेंडर के लेने के लिए लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. एक तरफ जिन लोगों के पास खाना पकाने के लिए गैस नहीं है, वह घंटों लाइन में लगकर सिलेंडर बुक करवाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं, दूसरी ओर जिन लोगों का सिलेंडर बुक हो चुका है, उनको भी एक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. सोशस मीडिया पर कई ऐसे लोगों को देखा गया, जिनका कहना है कि उनका सिलेंडर बुक हो गया, लेकिन डीलर सिलेंडर के ज्यादा पैसे मांग रहा है या फिर दे नहीं रहा है. ऐसे में स्थिति में क्या करना चाहिए कहां मदद मिलेगी, आइए जानते हैं.
यह भी पढ़ें: क्या इंडक्शन चूल्हे पर बना खाना सेहत के लिए सुरक्षित नहीं है? जानिए क्या है पूरी सच्चाई
LPG बुकिंग नियम में बदलाव और डीलर की शिकायत कहां करें? Gas Agency Ki Complaint Kaha Kare
LPG सिलेंडर की बराबर सप्लाई बनाए रखने के लिए बुकिंग साइकिल 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है, ताकि हर उपभोक्ता तक गैस समय पर पहुंच सके और जमाखोरी रोकी जा सके. वहीं ऐसे मामले में भी सुने मेंआ रहे हैं, जहां पक्की बुकिंग वाले सिलेंडर को डीलर नहीं पहुंचा रहे हैं और उपभोक्ता से ज्यादा पैसा मांग रहे हैं. अगर कोई डीलर बुकिंग के बाद भी सिलेंडर देने में देरी करे या अतिरिक्त पैसे मांग रहा है, तो ये पूरी तरह गैर-कानूनी हैं और सरकारी गाइडलाइंस का उल्लंघन हैं. ऐसी स्थिति में ग्राहक तुरंत इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं और अपना सिलेंडर हासिल कर सकते हैं.
कहां करे शिकायत? LPG Cylinder Booking Ke Baad Delivery Na Mile To Kya Kare
अगर आपके साथ कभी ऐसा हो, तो आपको चाहिए कि आप जिस कंपनी का LPG सिलेंडर लेते हैं, उस कपंनी के हेल्पलाइन नंबर या कस्टमर केयर पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं.
Indane Gas हेल्पलाइन नंबर
जो लोग Indane LPG सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं वह ग्राहक इन नंबरों के जरिए शिकायतें दर्ज करा सकते हैं या मदद मांग सकते हैं
1800-2333-555 (टोल फ्री)
7718955555 (LPG बुकिंग और शिकायतें)
HP Gas हेल्पलाइन नंबर
1800-2333-555 (टोल फ्री)
9493602222 (HP Anytime LPG)
Bharat Gas हेल्पलाइन नंबर
1800-22-4344 (टोल फ्री)
7715012345 (LPG बुकिंग)
ये हेल्पलाइन सेवाएं ग्राहकों को डिलीवरी में देरी, ज्यादा पैसे वसूलने या LPG वितरण से जुड़ी दूसरी समस्याओं को ठीक करने में मदद करती है. आपकी शिकायत आपको जल्दी इस परेशानी से राहत दिला सकती है और नियम तोड़ने के जुर्म में डीलर पर कार्रवाई भी कर सकती है.
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
13 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
20 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
20 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
21 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
2 days agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines