First Lohri Mehndi Design: लोहड़ी का त्योहार महिलाओं के लिए बहुत खास होता है, खासकर सुहागिनों के लिए. इस दिन महिलाएं सजती-संवरती हैं, हाथों पर मेहंदी लगाती हैं और ट्रेडिशनल आउटफिट्स पहनकर अपने लुक को निखराती हैं. ऐसे में जिनकी नई-नई शादी हुई है या फिर पहली लोहड़ी है, तो आपको अपने लुक को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप मेहंदी के इन डिजाइंस से अपने लुक को खूबसूरत बना सकती हैं. बेहतर होगा कि आप अपने लिए कोई एक डिजाइन सेलेक्ट कर लें और मेहंदी आर्टिस्ट से लोहड़ी के एक दिन पहले ही लगवा लें. ऐसा करने से आपका टाइम और मेहंदी को ढूंढने का टाइम बचेगा.
इसे भी पढ़ें- Lohri Special: पटियाला सूट के डीप नेकलाइन को छिपाने के लिए अपनाएं दुपट्टा कैरी करने के ये स्टाइल, लुक लगेगा एकदम एलिगेंट
लोहड़ी के लिए आसान मेहंदी के डिजाइन | Simple Mehndi Designs for Lohri
- आपको फूलों का सिंपल डिजाइन चुनना होगा. मेहंदी आर्टिस्ट से मिनिमम फ्लोरल डिजाइन लगाने के लिए कहें, क्योंकि लोहड़ी के आउटफिट के हिसाब से हथेली के बीच में छोटा फ्लावर का ये डिजाइन बहुत ही अच्छा लगेगा. उंगलियों तक हल्की बेल लगवाकर आप इसके साथ पटियाला सूट वियर कर सकती हैं.
- फ्रंट हैंड वाली सिंपल बेल भी लगवाना बेस्ट रहेगा. आप ज्यादा भरा हुआ डिजाइन ना चुनें, क्योंकि बहुत ही ज्यादा ठंड है. आप डॉट्स और पत्तियों के कॉम्बिनेशन का कोई डिजाइन सेलेक्ट कर सकते हैं. यकीनन ऐसा करने से आपके हाथ बहुत ही अच्छे लगेंगे. बाकी मेहंदी के रंग को गहरा करने के लिए चीनी के पानी का इस्तेमाल करें.
- आजकल ज्योमैट्रिक पैटर्न काफी ट्रेंड में हैं. लाइन्स, स्क्वेयर और डॉट्स का इस्तेमाल करके अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाएं. यह डिजाइन मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों लुक्स को बैलेंस करता है. रचने के बाद यह मेहंदी डिजाइन बहुत ही खूबसूरत लगता है. आप एथनिक कपड़े पहने या वेस्टर्न हर तरह के आउटफिट के साथ यह डिजाइन प्यारा ही लगेगा.
- कमल बेल का डिजाइन भी सेलेक्ट किया जा सकता है. आजकल यह डिजाइन बहुत ही ट्रेंड में है और इसे लगाने में भी बहुत कम टाइम लगता है. अगर आपके लंबे हाथ हैं या आप थोड़ा सिंपल डिजाइन ढूंढ रहे हैं तो इसे फ्रंट के साथ बैक हैंड पर भी लगवाएं और अपने लुक को खूबसूरत बनाएं.
इसे भी पढ़ें- मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी कैसे बनाई जाती है? सूर्य देव को प्रसाद में चढ़ाने के लिए इन सामग्रियों का करें इस्तेमाल
संबंधित खबरें
Diwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 hr agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
3 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
3 hrs agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
4 hrs agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
5 hrs agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
6 hrs agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
9 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
23 hrs agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines