Simple Mehndi Designs For Lohri: लोहड़ी पर दोनों हाथों पर लगाएं मेहंदी की ये खूबसूरत डिजाइंस, हर आउटफिट के साथ लगेंगी परफेक्ट

Cheapest Mehndi Designs: सुहागिनों का मेहंदी के बिना कोई भी त्योहार पूरा नहीं होता है. इसलिए अगर आप लोहड़ी पर सिंपल और अच्छे मेहंदी के डिजाइन तलाश रही हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.

Cheapest Mehndi Designs

लोहड़ी के लिए आसान मेहंदी के डिजाइन

First Lohri Mehndi Design: लोहड़ी का त्योहार महिलाओं के लिए बहुत खास होता है, खासकर सुहागिनों के लिए. इस दिन महिलाएं सजती-संवरती हैं, हाथों पर मेहंदी लगाती हैं और ट्रेडिशनल आउटफिट्स पहनकर अपने लुक को निखराती हैं. ऐसे में जिनकी नई-नई शादी हुई है या फिर पहली लोहड़ी है, तो आपको अपने लुक को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप मेहंदी के इन डिजाइंस से अपने लुक को खूबसूरत बना सकती हैं. बेहतर होगा कि आप अपने लिए कोई एक डिजाइन सेलेक्ट कर लें और मेहंदी आर्टिस्ट से लोहड़ी के एक दिन पहले ही लगवा लें. ऐसा करने से आपका टाइम और मेहंदी को ढूंढने का टाइम बचेगा. 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोहड़ी के लिए आसान मेहंदी के डिजाइन | Simple Mehndi Designs for Lohri

  • आपको फूलों का सिंपल डिजाइन चुनना होगा. मेहंदी आर्टिस्ट से मिनिमम फ्लोरल डिजाइन लगाने के लिए कहें, क्योंकि लोहड़ी के आउटफिट के हिसाब से हथेली के बीच में छोटा फ्लावर का ये डिजाइन बहुत ही अच्छा लगेगा. उंगलियों तक हल्की बेल लगवाकर आप इसके साथ पटियाला सूट वियर कर सकती हैं.
  • फ्रंट हैंड वाली सिंपल बेल भी लगवाना बेस्ट रहेगा. आप ज्यादा भरा हुआ डिजाइन ना चुनें, क्योंकि बहुत ही ज्यादा ठंड है. आप डॉट्स और पत्तियों के कॉम्बिनेशन का कोई डिजाइन सेलेक्ट कर सकते हैं. यकीनन ऐसा करने से आपके हाथ बहुत ही अच्छे लगेंगे. बाकी मेहंदी के रंग को गहरा करने के लिए चीनी के पानी का इस्तेमाल करें. 
  • आजकल ज्योमैट्रिक पैटर्न काफी ट्रेंड में हैं. लाइन्स, स्क्वेयर और डॉट्स का इस्तेमाल करके अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाएं. यह डिजाइन मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों लुक्स को बैलेंस करता है. रचने के बाद यह मेहंदी डिजाइन बहुत ही खूबसूरत लगता है. आप एथनिक कपड़े पहने या वेस्‍टर्न हर तरह के आउटफिट के साथ यह डिजाइन प्यारा ही लगेगा. 
  • कमल बेल का डिजाइन भी सेलेक्ट किया जा सकता है. आजकल यह डिजाइन बहुत ही ट्रेंड में है और इसे लगाने में भी बहुत कम टाइम लगता है. अगर आपके लंबे हाथ हैं या आप थोड़ा सिंपल डिजाइन ढूंढ रहे हैं तो इसे फ्रंट के साथ बैक हैंड पर भी लगवाएं और अपने लुक को खूबसूरत बनाएं. 

इसे भी पढ़ें- मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी कैसे बनाई जाती है? सूर्य देव को प्रसाद में चढ़ाने के लिए इन सामग्रियों का करें इस्तेमाल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ