---विज्ञापन---

Leftover Roti Taco Recipe: बासी रोटियों से नाश्ते में बनाएं हेल्दी Taco Dish, बनाने के लिए फॉलो करें रेसपी

Leftover Roti Taco Recipe In Hindi: रोटी भारतीय ट्रेडिशनल फूड है इसलिए भारतीय थाली में रोटी को जरूर शामिल किया जाता है। भारतीय घरों में आमतौर पर रोजाना गेहूं की गर्मागर्म रोटियां बनाकर खाई जाती हैं। ऐसे में कई बार रोटियां बच भी जाती हैं। जिनको आप अगले दिन बासी समझकर फेंक देते हैं क्योंकि […]

---विज्ञापन---

Leftover Roti Taco Recipe In Hindi: रोटी भारतीय ट्रेडिशनल फूड है इसलिए भारतीय थाली में रोटी को जरूर शामिल किया जाता है। भारतीय घरों में आमतौर पर रोजाना गेहूं की गर्मागर्म रोटियां बनाकर खाई जाती हैं। ऐसे में कई बार रोटियां बच भी जाती हैं। जिनको आप अगले दिन बासी समझकर फेंक देते हैं क्योंकि ठंडी और बासी रोटियां (stale rotis) स्वाद में अच्छी नहीं लगती हैं।

इसलिए आज हम आपके लिए बची हुई रोटी से टाको बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इसको कई सब्जियों और मसालों की मदद से बनाया जाता है इसलिए ये स्वादिष्ट, क्रिस्पी और चटपटा लगता है। इससे आपके खाने की बर्बादी भी नहीं होती है और आपको कुछ स्वादिष्ट खाने को भी मिल जाती है, तो चलिए जानते हैं बची हुई रोटी से टाको (Taco Dish) बनाने की रेसिपी-

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें करवाचौथ पर चुटकियों में तैयार करें टेस्टी और हेल्दी सेब की खीर, ये रही रेसिपी

बची हुई रोटी से टाको बनाने की सामग्री-

  • रोटी 2
  • प्याज 2 (लम्बाई में कटे)
  • आलू 2 (बारीक कटे हुए)
  • टमाटर 2 (बारीक कटे हुए)
  • मटर के दाने 100 ग्राम
  • पास्ता मसाला 1 चम्मच
  • नमक आधा चम्मच
  • ऑरेगैनो आधा चम्मच

अभी पढ़ें हेल्थ के प्रति जागरुक लोग नाश्ते में बनाएं पौष्टिक फूलगोभी और ओट्स की टिक्की, जानें रेसिपी

---विज्ञापन---

बची हुई रोटी से टाको बनाने की रेसिपी- (Leftover Roti Taco Recipe)

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले प्याज को छीलकर लम्बाई में काट लें।
  • इसके साथ ही आलू को भी छीलकर बारीक काटकर धीमी आंच में पकने के लिए रख दें।
  • फिर आप एक बाउल में एक चम्मच मेयोनीज और एक चम्मच टोमेटो सॉस डाल दें।
  • इसके बाद आप इसमें आधा चम्मच पास्ता मसाला डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • फिर आप टमाटर, मटर और शिमला मिर्च आदि अपनी मनपसंद सब्जियों को धोकर काट लें।
  • इसके बाद आप इन सारी कटी सब्जियों मेंआलू और प्याज को भी डालकर मिला लें।
  • फिर आप रोटी को लेकर ऊपर से मेयोनीज और टोमेटो सॉस डालकर अच्छी तरह से स्प्रेड कर दें।
  • इसके बाद आप इसके ऊपर सब्जियों के मिक्चर को भी डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • फिर आप इसके ऊपर चीज की एक-एक स्लाइस डालकर रोटी को फोल्ड कर लें।
  • इसके बाद आप एक नॉन स्टिक तवे को गैस पर रखकर गर्म कर लें।
  • फिर आप इस पर रोटी को रखें और मीडियम आंच पर हल्का ब्राउन होने तक फ्राई लें।
  • अब आपका रात की बची हुई रोटी से टाको बनकर तैयार हो चुका है।

अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

---विज्ञापन---
First published on: Sep 18, 2022 12:50 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola