Apple Kheer Recipe: करवाचौथ पर चुटकियों में तैयार करें टेस्टी और हेल्दी सेब की खीर, ये रही रेसिपी

Apple Kheer

Apple Kheer Recipe: Prepare Tasty and Healthy Apple Kheer in a pinch on Karva Chauth, here is the recipe

Apple Kheer Recipe In Hindi: सेब पानी, कैलोरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर जैसे गुणों का भंडार होता है इसलिए हेल्थ चिकित्सक आपको रोजाना एक सेब खाने की सलाह देते हैं। सेब को लोग आमतौर पर सालद, शेक या स्मूदी के तौर पर सेवन करते हैं।

विज्ञापन

लेकिन क्या कभी आपने सेब की खीर बनाकर खाई है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए सेब की खीर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप करवाचौथ (Karwa Chauth) पर मीठे में कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो ये आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। ये स्वाद में बेहद लजीज लगता है, तो चलिए जानते हैं सेब की खीर (Apple Kheer Recipe) बनाने की रेसिपी-

विज्ञापन

सेब की खीर बनाने की सामग्री-

  • 2 सेब
  • 1 लीटर दूध
  • 150 ग्राम चीनी
  • 10-12 बादाम
  • 5-6 काजू
  • थोड़ा सा केसर
  • 5-6 पिस्ता
  • 10-15 किशमिश
  • 3-4 छोटी इलाची

अभी पढ़ें – करवाचौथ पर मुंह मीठा करें स्वादिष्ट लौकी के लड्डू बनाकर, ये रही आसान रेसिपी

विज्ञापन

सेब की खीर बनाने की रेसिपी- (Apple Kheer Recipe)

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले सेब को धोकर कद्दूकस कर लें।
  • फिर आप एक बर्तन में दूध को डालकर गाढ़ा होने तक उबाल लें।
  • इसके बाद एक कढ़ाई में कद्दूकस किए हुए सेब को डालकर घी में भून लें।
  • फिर आप दूध में रोस्ट किए सेब डालें और दोनों को साथ में पकाएं।
  • इसके बाद आप इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह से मिलाकर पकाएं।
  • फिर आप इसमें सारे ड्राई फ्रूट्स डालें और करीब 5 मिनट पकाकर गैस बंद कर दें।
  • अब आपका स्वादिष्ट सेब की खीर बनकर तैयार हो चुकी है।
  • फिर आप इसको ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके ठंडा-ठंडा गर्म करें।

अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ