Healthy Breakfast: हर दिन नाश्ते में क्या बनाकर खाया जाए बस यही दिमाग में चलता रहता है. कुछ टेस्टी खाने का मन तो करता है लेकिन अगर फ्रिज में रात का खाना पड़ा हो तो समझ नहीं आता कि कुछ एक्स्ट्रा बनाकर कैसे खाएं. लेकिन, आप चाहे तो फ्रिज में रखे खाने से ही कुछ नया क्रिएट कर सकते हैं. अगर फ्रिज में रात के बचे चावल (Leftover Rice) रखे हैं तो इससे आप उत्तपम बना सकते हैं. इस इंस्टेंट उत्तपम को बनाना मिनटों का काम है और यह स्वाद में भी लाजवाब लगता है.
यह भी पढ़ें – जामुन खाने पर शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, जानिए एक दिन में कितने Jamun खाने चाहिए
इंस्टेंट राइस उत्तपम बनाने की रेसिपी
सामग्री
बचे हुए चावल – 1 कप
सूजी – आधा कप
दही – आधा कप
पानी – जरूरत के अनुसार
बारीक कटे प्याज, टमाटर और हरी मिर्च (टॉपिंग के लिए)
नमक – स्वादानुसार
बनाने की विधि
- सबसे पहले बचे हुए पके चावल को मिक्सर में डालें. इसके साथ ही मिक्सी में दही, सूजी और थोड़ा सा पानी डालकर
- मुलायम घोल तैयार कर लें. इसके बाद बैटर को बाउल में निकालकर इसमें नमक डालें और 5 मिनट के लिए ढककर रख दें.
- सभी कटी हुई सब्जियों को साइड में रख लें. आप चाहे तो पनीर भी ले सकते हैं.
- अब तवा गर्म करें और उसपर थोड़ा सा तेल डालकर इस चावल के बैटर को फैलाकर डाल दें.
- अब बैटर के ऊपर सभी कटी हुई सब्जियों को डालें और ऊपर नीचे दोनों तरफ से उत्तपम को पका लें.
- बस तैयार है आपका टेस्टी लेफ्टोवर राइस उत्तपम (Rice Uttapam). इस उत्तपम को आप हरी चटनी, नारियल की चटनी या फिर सिर्फ चाय के साथ भी खा सकते हैं.
बचे हुए चावल से लेमन लाइस भी बना सकते हैं
अगर आप बहुत ज्यादा झंझट नहीं चाहते तो बचे हुए चावल से लेमन राइस बनाकर खा सकते हैं. इसके लिए कड़ाही में करी पत्ता, राई, मूंगफली, हल्दी और पके हुए चावल को डालें. ऊपर से नींबू का रस डालें और नमक डालकर अच्छे से मिला लें बस तैयार हैं आपके लेमन राइस. इन्हें दही के साथ स्वाद लेकर खाएं.
यह भी पढ़ें – बिना ओवन और मशीन के चूल्हे पर बनाएं क्रिस्पी आलू चिप्स, मार्केट जैसा मिलेगा स्वाद
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
11 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
16 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
18 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
22 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines