जामुन खाने पर शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, जानिए एक दिन में कितने Jamun खाने चाहिए

Jamun Benefits: जामुन खाने पर शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिल सकते हैं. यहां जानिए एक दिन में कितने जामुन खाएं जिससे सेहत दुरुस्त रहने लगे.

Jamun Khane ke fayde
1 / 7
Jamun Khane ke fayde

Jamun Khane Ke Fayde: बरसात के मौसम में जामुन खूब खाया जाता है. जामुन खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है, साथ ही सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद है. जामुन के गुणों की बात करें तो इसमें विटामिन सी और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है. वहीं, जामुन में पोटैशियम भी होता है और फाइबर पाया जाता है जो सेहत को अच्छा रखता है. जामुन खाना सेहत को कई तरह से दुरुस्त रखता है.

विज्ञापन

पाचन तंत्र अच्छा रहता है

पाचन तंत्र अच्छा रहता है 2 / 7

जामुन में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो पेट की सेहत को अच्छा रखता है. फाइबर होने से यह कब्ज जैसी दिक्कतों को भी दूर करता है.

विज्ञापन

मजबूत होती है इम्यूनिटी

मजबूत होती है इम्यूनिटी 3 / 7

एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर जामुन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है. यह शरीर को इंफेक्शंस और बीमारियों से बचाए रखता है.

दिल की सेहत अच्छी रहती है

दिल की सेहत अच्छी रहती है 4 / 7

जामुन में पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है जिस चलते जामुन खाने पर दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है. जामुन रक्त धमनियों को भी फायदा देता है.

विज्ञापन

खून साफ करता है

खून साफ करता है 5 / 7

जामुन में विटामिन सी और आयरन होता है जिस चलते यह अनीमिया की दिक्कत को कम करने और खून साफ करने में मदद करता है.

त्वचा को चमकदार बनाता है

त्वचा को चमकदार बनाता है 6 / 7

जामुन के गुण त्वचा के लिए भी अच्छे हैं. जामुन खाने पर त्वचा पर चमक नजर आती है, कील-मुंहासे नहीं होते और दाग-धब्बे कम होते हैं.

विज्ञापन

एक दिन में कितने जामुन खाएं

एक दिन में कितने जामुन खाएं 7 / 7

एक दिन में व्यक्ति 100 से 150 ग्राम जामुन खा सकता है यानी तकरीबन 10 से 15 जामुन खाए जा सकते हैं. यह भी पढ़ें - मानसून में घर से निकलते हुए बैग में जरूर रखें ये 7 चीजें, बारिश में नहीं होंगे परेशान अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन