बचे हुए चावल से बनाएं यह टेस्टी नाश्ता, मिनटों में बनकर तैयार हो जाएगी डिश

Rice Uttapam Recipe: अगर आप भी सुबह कुछ स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर खाना चाहते हैं तो यहां जानिए बचे हुए चावल से किस तरह टेस्टी नाश्ता बनाकर तैयार किया जा सकता है. बच्चे और बड़े सभी इसे स्वाद लेकर खाएंगे.

Leftover Rice Breakfast

बचे हुए चावल से बनाएं यह नाश्ता.

विज्ञापन

Healthy Breakfast: हर दिन नाश्ते में क्या बनाकर खाया जाए बस यही दिमाग में चलता रहता है. कुछ टेस्टी खाने का मन तो करता है लेकिन अगर फ्रिज में रात का खाना पड़ा हो तो समझ नहीं आता कि कुछ एक्स्ट्रा बनाकर कैसे खाएं. लेकिन, आप चाहे तो फ्रिज में रखे खाने से ही कुछ नया क्रिएट कर सकते हैं. अगर फ्रिज में रात के बचे चावल (Leftover Rice) रखे हैं तो इससे आप उत्तपम बना सकते हैं. इस इंस्टेंट उत्तपम को बनाना मिनटों का काम है और यह स्वाद में भी लाजवाब लगता है.

यह भी पढ़ें – जामुन खाने पर शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, जानिए एक दिन में कितने Jamun खाने चाहिए

विज्ञापन

इंस्टेंट राइस उत्तपम बनाने की रेसिपी

सामग्री

बचे हुए चावल – 1 कप

सूजी – आधा कप

विज्ञापन

दही – आधा कप

पानी – जरूरत के अनुसार

विज्ञापन

बारीक कटे प्याज, टमाटर और हरी मिर्च (टॉपिंग के लिए)

नमक – स्वादानुसार

विज्ञापन

बनाने की विधि

  • सबसे पहले बचे हुए पके चावल को मिक्सर में डालें. इसके साथ ही मिक्सी में दही, सूजी और थोड़ा सा पानी डालकर
  • मुलायम घोल तैयार कर लें. इसके बाद बैटर को बाउल में निकालकर इसमें नमक डालें और 5 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  • सभी कटी हुई सब्जियों को साइड में रख लें. आप चाहे तो पनीर भी ले सकते हैं.
  • अब तवा गर्म करें और उसपर थोड़ा सा तेल डालकर इस चावल के बैटर को फैलाकर डाल दें.
  • अब बैटर के ऊपर सभी कटी हुई सब्जियों को डालें और ऊपर नीचे दोनों तरफ से उत्तपम को पका लें.
  • बस तैयार है आपका टेस्टी लेफ्टोवर राइस उत्तपम (Rice Uttapam). इस उत्तपम को आप हरी चटनी, नारियल की चटनी या फिर सिर्फ चाय के साथ भी खा सकते हैं.

बचे हुए चावल से लेमन लाइस भी बना सकते हैं

विज्ञापन

अगर आप बहुत ज्यादा झंझट नहीं चाहते तो बचे हुए चावल से लेमन राइस बनाकर खा सकते हैं. इसके लिए कड़ाही में करी पत्ता, राई, मूंगफली, हल्दी और पके हुए चावल को डालें. ऊपर से नींबू का रस डालें और नमक डालकर अच्छे से मिला लें बस तैयार हैं आपके लेमन राइस. इन्हें दही के साथ स्वाद लेकर खाएं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ