Leather Ke Joote Kaise Saaf Kare: सर्दी हो या फिर गर्मी लेदर के जूते हमेशा पहने जाते हैं. कुछ लोग ऑफिस जाने के लिए तो कुछ लोग डेली रूटीन में लेदर के फुटवियर पहनना पसंद करते हैं. लेदर के जूते ना सिर्फ दिखने में खूबसूरत लगते हैं बल्कि पहनने में भी आरामदायक होते हैं. इसलिए लेदर की जूतों की कीमत थोड़ी ज्यादा होती है और अगर असली लेदर खरीदी जाती है तो वो भी थोड़ी महंगी ही पड़ती है. हालांकि, एक बार लेदर के जूते खरीदने के बाद सालों की छुट्टी हो जाती है, लेकिन अगर इसे सही तरह से ना रखा जाए तो परेशानी थोड़ी बढ़ जाती है. लेदर बहुत नाजुक होती है और अगर इसे सही तरीके से साफ का किया जाए तो यह खराब हो जाएगी. ऐसे में लेदर के जूते साफ करने का सही तरीका आपको पता होना चाहिए.
इसे भी पढ़ें- दांतों को ब्रश करने का सही तरीका क्या है? डेंटिस्ट ने बताया कैसे करें दांतों की सफाई
लेदर के जूते कैसे साफ करें? | Leather Shoes Cleaning Tips
सबसे पहले करें ये काम
जूते साफ करने से पहले उन पर जमी धूल और मिट्टी हटाना जरूरी होता है. इसके लिए एक मुलायम ब्रश या सूखे कपड़े का इस्तेमाल करें. हल्के हाथों से जूते को साफ करें ताकि ऊपर जमी गंदगी निकल जाए.
दाग हटाने के लिए क्या करें?
जूते से गंदगी साफ करने के लिए आपको एक बाउल में हल्का गुनगुना पानी लेना है और उसमें थोड़ा सा माइल्ड साबुन या लिक्विड क्लीनर मिलाना है. अच्छी तरह से मिलाने के बाद एक मुलायम कपड़े की मदद से जूतों को धीरे-धीरे पोंछें. इस दौरान आपको जूते गीले नहीं करने बस हल्का कपड़ा इस्तेमाल करना है.
जूते चमकाने के लिए क्या करें?
अगर जूते साफ करने के बाद भी फीके नजर आ रहे हैं तो आपको नारियल या जैतून का तेल जरूर इस्तेमाल करना चाहिए. इससे लेदर की पुरानी खोई हुई चमक वापस आ जाएगी. इसके लिए आप रुई का इस्तेमाल कर सकते हैं.
जूते सुखाने के लिए क्या करें?
सफाई के बाद जूतों को कुछ देर के लिए खुली हवा में सूखने दें, लेकिन ज्यादा धूप में नहीं रखना है क्योंकि इससे लेदर सख्त हो सकता है और उसमें दरार भी पड़ सकती है।
इन बातों का रखें खास ध्यान
- लेदर के जूते ज्यादा पानी से ना धोएं.
- हल्के कपड़े का इस्तेमाल करें.
- जूते साफ़ करने के बाद अच्छी तरह सिखाएं.
इसे भी पढ़ें- क्या आपके भी जोड़ों में बना रहता है दर्द? इन आसान घरेलू उपायों से पाएं जल्दी राहत
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
5 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
11 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
12 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
13 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
15 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines