Lauki Ki Sabji: लौकी का नाम सुनते ही मूड खराब हो जाता है. ज्यादातर लोग लौकी की सब्जी खाने से परहेज करते हैं, क्योंकि यह ना सिर्फ दिखने में बोरिंग लगती है बल्कि स्वाद में भी बेकार होती है. हालांकि, लौकी का स्वाद बनाने के तरीके पर निर्भर करता है. अगर इसे सही तरीके से बनाया जाए तो यही साधारण सब्जी बेहद स्वादिष्ट बन सकती है. खासकर लौकी का भरता एक ऐसा तरीका है, जिसे एक बार खाने के बाद बच्चे से लेकर बड़े तक बार-बार मांगेंगे. यह हल्की, हेल्दी और बनाने में भी आसान होती है. आइए घर पर स्वादिष्ट लौकी का भरता बनाने का आसान तरीका जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- सिगरेट और गांजा पीने से दिमाग हो रहा छोटा? नई स्टडी में सामने आया चौंकाने वाला सच
लौकी का भरता की रेसिपी
सामग्री
- लौकी- 1
- प्याज- 1
- टमाटर- 2
- लहसुन की कलियां- 4
- अदरक- 1 इंच
- हरी मिर्च- 2
- हल्दी- आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- सरसों का तेल- 2 चम्मच
- हरा धनिया
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करें. लौकी के छिलके उतारकर बड़े टुकड़ों में काट लें. अब इसे या तो गैस पर हल्का भून लें या कुकर में 2 सीटी लगाकर उबाल लें.
- इससे लौकी नरम हो जाएगी और स्वाद भी बढ़ेगा. उबली या भुनी हुई लौकी को ठंडा होने दें और फिर इसे अच्छे से मैश कर लें. ध्यान रखें कि इसमें ज्यादा पानी न रहे.
- अब एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें. इसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनें. फिर इसमें कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक पकाएं.
- इसमें टमाटर डालकर अच्छी तरह पकाएं जब तक वह गल ना जाए. फिर हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर मसाले को भून लें.
- अब इसमें मैश की हुई लौकी डालें और मसाले के साथ अच्छी तरह मिलाएं. 10 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं ताकि सारे फ्लेवर अच्छे से मिल जाएं.
- ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमा-गरम सर्व करें. इसे रोटी या पराठे के साथ खाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- किचन में कभी नजर नहीं आएंगे कॉकरोच! खत्म करने के लिए काम आएंगे ये आसान ट्रिक्स
संबंधित खबरें
घर पर ही बनाएं ढाबा स्टाइल चिली गार्लिक लच्छा पराठा, जानें रेसिपी
2 hrs agoछोटे बेडरूम में नहीं है अलमारी? कपड़े रखने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
4 hrs agoबालों में चाहिए जापानी महिलाओं जैसी चमक? आजमाएं ये हेयर केयर रूटीन
4 hrs agoव्हाइट शर्ट के बगल के जिद्दी पीले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
6 hrs agoक्या आपने खाई है पनपथी रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस रोटी की रेसिपी
8 hrs agoगेहूं का आटा चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल? यहां जानिए
10 hrs ago5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास
12 hrs agoलगातार आ रही है हिचकी और नहीं मिल रहा आराम? तुरंत करें ये काम
1 day agoदुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन टिप्स से पाएं बंगाली लुक
1 day agoतांबे के लोटे का पानी है फायदेमंद, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines