Morning Breakfast: क्या आप रोज वही पराठा, पोहा और सैंडविच बनाकर बोर हो गए हैं? तो अब अपने घर में पड़ी उस लौकी से बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता. जरूरी नहीं कि लौकी को सिर्फ सब्जी तक ही सीमित रखा जाए. बस थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से ये सब्जी टेस्टी ब्रेकफास्ट में बदली जा सकती है. आइए जानते हैं कि क्या हैं वो 3 आसान और टेस्टी लौकी से बनी हुई रेसिपी. यकीन मानिए बच्चे भी स्वाद लेकर खाएंगे यह नाश्ता.
यह भी पढ़ें – घर में खत्म हो गया कस्टर्ड पाउडर? 5 मिनट में घर पर बनाएं यह देसी ऑप्शन
लौकी से टेस्टी नाश्ते के विकल्प
लौकी बन डोसा
इस डोसा की खासियत है कि ये मैदे के बजाय चावल के आटे, सूजी और लौकी से तैयार किया जाता है.
सामग्री
लौकी – 1 कप (कद्दूकस की हुई)
चावल का आटा- 1 कप
सूजी- 1/2 कप
दही- 1/2 कप
नमक- स्वादानुसार
जीरा- 1/2 चम्मच
हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी)
पानी
तेल/घी- सेकने के लिए
बनाने की विधि
- सबसे पहले कद्दूकस की हुई लौकी लें और इसे निचोड़कर इसका पानी न निकालें क्योंकि ये बैटर बनाते समय काम आएगा.
- अब इस कद्दूकस की हुई लौकी को एक बाउल में डालें और इसमें चावल का आटा, सूजी, दही, नमक, जीरा और हरी मिर्च डालकर सभी को अच्छे से मिला लें.
- बाउल में जरूरत के हिसाब से पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें और इसे ढककर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें, इससे उसका टेक्सचर बेहतर होगा.
- इसके बाद तवे को गरम करके उस पर तेल लगा लें और तैयार किए हुए बैटर को उस पर हल्का मोटा फैलाएं.
- अब इसे धीमी आंच पर ढककर पकने दें. डोसे को तब तक पकाएं जब तक वो दोनों तरफ से सुनहरा न हो जाए.
डोसा बनने के बाद उसे दही, हरी चटनी या सांभर के साथ सर्व करें.
लौकी वड़ी
सामग्री –
लौकी- 1 कप (कद्दूकस की हुई)
बेसन- 1 कप
अदरक-हरी मिर्च पेस्ट- 1 चम्मच
हल्दी- 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
अजवाइन- 1/2 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
नींबू का रस- 1 चम्मच
ईनो या बेकिंग सोडा- 1/2 चम्मच
पानी- जरूरत के अनुसार
बनाने की विधि
- सबसे पहले एक बाउल में कद्दूकस की हुई लौकी और बेसन डाल लें. और इसमें अदरक-मिर्च पेस्ट, नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और नींबू का रस डालकर मिला लें.
- अच्छे से सब मिलाने के बाद थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें. फिर ईनो या सोडा डालकर दोबारा मिला लें.
- अब इस मिश्रण को स्टीमर प्लेट या एक थाली पर तेल लगाकर फैला लें और इसे 15 से 20 मिनट के लिए भाप में पका लें.
- अच्छे से पकने के बाद आप इसे ठंडा करके वड़ी के आकार में काटकर या तो सीधा खा सकते हैं या फिर तेल में तड़का लगाकर कुरकुरा करके भी खा सकते हैं.
लौकी सैंडविच
सामग्री
लौकी- 1 कप (कद्दूकस की हुई)
बेसन- 1/2 कप
प्याज- 1 (बारीक कटा)
हरी मिर्च- 1
जीरा- 1/2 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
लाल मिर्च- 1/2 चम्मच
हल्दी- 1/4 चम्मच
ब्रेड स्लाइस
तेल/घी
बनाने की विधि
- पहले एक बाउल में कद्दूकस की हुई लौकी को लेकर उसमें बेसन, प्याज, मिर्च, जीरा, नमक, लाल मिर्च और हल्दी डालकर अच्छे से मिला लें.
- लौकी से निकले पानी की मदद से ही गाढ़ी फिलिंग तैयार करें.
- अब इस फिलिंग को ब्रेड स्लाइस पर रखकर अच्छी तरह फैला लें.
- इसके बाद गरम तवे पर तेल या घी डालकर ब्रेड को फिलिंग वाली साइड से नीचे की तरफ रखकर मीडियम फ्लेम पर सेंक लें.
- जब फिलिंग हल्की सुनहरी हो जाए, फिर पलटकर दूसरी तरफ सेंक लें.
यह भी पढ़ें – हरी मिर्च और धनिया को महीनेभर रखना है ताजा तो आज ही करें यह काम, जल्दी नहीं होंगे खराब
संबंधित खबरें
कैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
3 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
7 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
8 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
23 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines