घर में खत्म हो गया कस्टर्ड पाउडर? 5 मिनट में घर पर बनाएं यह देसी ऑप्शन

Homemade Custard Powder: अगर घर में कस्टर्ड पाउडर खत्म हो गया है, तो घर पर ही प्रिजर्वेटिव-फ्री कस्टर्ड पाउडर तैयार करें. जानिए इसकी आसान रेसिपी, स्टोर करने के सही तरीके और किन-किन स्वादिष्ट डिजर्ट में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.

Homemade Custard Powder

5 मिनट में बनाएं घर का प्रिजर्वेटिव-फ्री कस्टर्ड पाउडर

Custard Powder Recipe: कस्टर्ड बच्चों से लेकर बड़ों सभी के पसंदीदा डिजर्ट में से एक है. लेकिन इसे बनाने के लिए अक्सर बाजार का डिब्बे में पैक कस्टर्ड पाउडर खरीदा जाता है. डिब्बे वाले कस्टर्ड पाउडर में कई प्रिजर्वेटिव मिलें होते हैं जोकि हमारी हेल्थ के लिए बिल्कुल अच्छे नहीं होते. लेकिन, अच्छी बात ये है कि आप अपने किचन के इंग्रीडिएंट्स की मदद से ही आसानी से होममेड कस्टर्ड पाउडर तैयार कर सकते हैं. आइए जानते है इसे बनाने का आसान तरीका.

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर कस्टर्ड पाउडर बनाने के क्या हैं फायदे

घर पर कस्टर्ड पाउडर बनाने के कई फायदें होते हैं जैसे कि ये बाजार के मुकाबले कम बजट में ही बन जाता है, आपको पता होता है कि सारे इंग्रीडिएंट्स एक दम प्रिजर्वेटिव फ्री हैं, आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसे बनाकर स्टोर कर सकते हैं और एक ही पाउडर से कई अलग-अलग तरह की डिश तैयार की जा सकती हैं.

किन चीजों की पड़ेगी जरूरत

विज्ञापन

कॉर्नफ्लोर- 1 कप
मिल्क पाउडर -1/2 कप
पिसी हुई चीनी -1/2 कप
वैनिला एसेंस -1 छोटा चम्मच (फ्लेवर के लिए)
पीला फूड कलर – 2-3 बूंदें या एक चुटकी (ऑप्शनल, बाजार जैसा रंग देने के लिए)

घर पर कस्टर्ड पाउडर बनाने का आसान तरीका

विज्ञापन
  1. सबसे पहले एक सूखा मिक्सी का जार लें और उस जार में कॉर्नफ्लोर, मिल्क पाउडर, पिसी हुई चीनी, वैनिला एसेंस और पीला फूड कलर डाल कर सभी को ब्लेंड कर लें.
  2. सभी चीजों को अच्छे से ब्लेंड करने के बाद इस मिक्सचर को छान लें ताकि पाउडर बिना गांठ के बने और इसमें दरदरापन न हो.
  3. आपका पाउडर तैयार है अब इसे किसी डब्बे में स्टोर करके रख लें.

किन-किन रेसिपीज में कर सकते हैं इस्तेमाल?

इस एक कस्टर्ड पाउडर पाउडर का इस्तेमाल करके आप और भी तरह-तरह की रेसिपीज बना सकते हैं. इससे आप
ट्राइफल, केक और डेजर्ट फिलिंग, आइसक्रीम, कस्टर्ड पुडिंग, फ्रूट कस्टर्ड जैसी और भी अन्य रेसिपीज बना सकते हैं.

विज्ञापन

स्टोर करते समय इन बातों का रखें ध्यान

इस पाउडर को स्टोर करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है ताकि ये लंबे समय तक खराब न हो. इसे स्टोर करने के लिए एयरटाइट कंटेनर का ही इस्तेमाल करें. कंटेनर में भी सबसे अच्छा विकल्प कांच का सूखा जार हो सकता है. जब भी आप इस्तेमाल के लिए पाउडर निकालें तो सूखा चम्मच ही लें. पाउडर को नमी और धूप वाली जगह से दूर रखें. अगर आप इसे सही तरीके से स्टोर करेंगे तो आप इसे महीनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ