दशहरा यानी विजयादशमी का त्योहार बहुत ही उमंग के साथ मनाया जाता है. इस खास मौके पर लोग नए कपड़े पहनते हैं, पूजा करते हैं और अपने परिवार के साथ त्योहार की खुशियां बांटते हैं. वहीं, त्योहार पर महिलाओं को सजने-संवरने का भी खास शौक होता है. अगर आप भी इस दशहरा अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाना चाहते हैं तो मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन ट्राई कर सकते हैं. फ्रंट हैंड से लेकर बैक हैंड तक, आजकल कई तरह के मेहंदी पैटर्न ट्रेंड में हैं, जो आपके ट्रेडिशनल लुक को और भी खास बना सकते हैं. आइए देखते हैं दशहरा के लिए कुछ खूबसूरत और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, जिन्हें हाथों पर लगाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- दशहरा पर छुट्टी है तो परिवार के साथ करें ये 7 एक्टिविटीज, यादगार बन जाएगा विजयादशमी का दिन
फ्रंट हैंड के लिए ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन
फ्रंट हैंड मेहंदी डिजाइन उन महिलाओं के लिए अच्छा रहेगा, जिन्हें अपने हाथों को खूबसूरत लुक देना है. आप हथेली के बीच में फूल, गोल मंडला, पत्तियों या जालीदार पैटर्न बनवा सकते हैं. उंगलियों पर बारीक डिजाइन और कलाई के पास बेल का पैटर्न मेहंदी की खूबसूरती को बढ़ा सकता है.
बैक हैंड के लिए बेल मेहंदी डिजाइन
अगर आप बैक हैंड पर सिंपल लेकिन स्टाइलिश मेहंदी लगाना चाहते हैं तो बेल डिजाइन चुन सकती हैं. इसमें फूलों, पत्तियों और बेलों को हाथ के एक कोने से दूसरे कोने तक बनाया जाता है. यह डिजाइन देखने में बेहद सुंदर लगता है और ज्यादा भरा हुआ भी नहीं दिखता. यह डिजाइन सूट और हैवी ड्रेस के साथ बहुत ही अच्छा लगेगा.
फुल हैंड मेहंदी डिजाइन
दशहरा पर अगर आप अपने हाथों को पूरी तरह सजाना चाहते हैं तो फुल हैंड मेहंदी डिजाइन चुन सकती हैं. इसमें हथेली से लेकर कलाई और बांह के कुछ हिस्से तक फूल, जाल, मोर, पत्तियां और पारंपरिक चीजें बनाई जाती हैं. यह डिजाइन खासतौर पर उन महिलाओं के लिए अच्छा है, जो त्योहार पर हैवी और ट्रेडिशनल लुक पसंद करती हैं.
विजयादशमी मेहंदी डिजाइन
इस डिजाइन में आप तीर-धनुष थीम को फॉलो कर सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि दशहरा विजय का प्रतीक माना जाता है, इसलिए हथेलियों पर चक्र, कलश या पारंपरिक मोटिफ्स को डिजाइन करवाया जा सकता है. हालांकि, आप अपनी पसंद के हिसाब से डिजाइन बदल भी सकते हैं.
रावण दहन मेहंदी डिजाइन
हाथों को अलग लुक देने के लिए रावण दहन मेहंदी डिजाइन बेस्ट हो सकता है. आप भगवान राम की जीत, धनुष-बाण और रावण के दस सिरों को दर्शाती हुई आकृतियां अपने हाथों पर बनवा सकते हैं. यह डिजाइन दशहरे और विजयादशमी के पावन को बखूबी दिखाने का काम करेगा
इसे भी पढ़ें- इस दशहरा घर पर ही बनाएं स्वादिष्ट मिठाई, जानें मिल्क रोल बर्फी बनाना की आसान रेसिपी
संबंधित खबरें
दिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
3 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
4 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
4 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
7 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
23 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
1 day agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
1 day agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines