Dussehra 2026: दशहरा यानी विजयादशमी पर बड़ों से ज्यादा बच्चों को इस दिन की एक्साइटमेंट होती है. यह छुट्टी का दिन होता है, सभी घर पर होते हैं और घर की रौनक ही कुछ और होती है. ऐसे में अगर आप भी दशहरा पर बच्चों के साथ कुछ खास करने का सोच रहे हैं तो यहां जानिए वो कौन सी एक्टिविटीज हैं जो आपके इस दिन को खास बना देंगी. आउटिंग से लेकर घर पर क्राफ्ट तैयार करने तक के आइडियाज यहां दिए गए हैं. अब दशहरा के दिन बहाना मत बनाइए बल्कि परिवार के लिए इस दिन को यादगार बना दीजिए.
परिवार के साथ देखें रावण दहन
अगर दिन घर की साफ-सफाई और आराम फरमाने में निकल गया है तो शाम के समय रावण दहन देखने जरूर जाएं. रावण दहन के साथ ही दशहरा का दिन कंप्लीट होता है.
आप घर पर कोई ऐसी डिश बना सकते हैं जिसमें बच्चे और बड़े सभी साथ कुछ ना कुछ काम कर सकें. अगर ब्रेड पकौड़े या सैंडविच बनाए जा रहे हैं तो बच्चे सामान यहां से वहां लाने में और पति-पत्नी तलने-सेंकने का काम कर सकते हैं.
छुट्टी वाले दिन घर के आस-पास कोई अच्छा पार्क हो, ऐतिहासिक इमारत हो या कोई रेस्टॉरेंट हो तो वहां जा सकता है. आप बच्चों के साथ म्यूजियम वगैरह भी जा सकते हैं.
बनाएं कुछ आर्ट एंड क्राफ्ट
घर पर ही कोई आर्ट एंड क्राफ्ट एक्टिविटी की जा सकती है. बच्चों के साथ आप दशहरा का कार्ड तैयार कर सकते हैं, छोटे राम-रावण के पुतले तैयार कर सकते हैं या फिर दशहरा थीम वाले पेन स्टैंड वगैरह बना सकते हैं. ये सभी एक्टिविटी बच्चों को पसंद आती हैं.
परिवार के साथ कोई गेम खेली जा सकती है. अगर आप ज्यादा भाग-दौड़ करने के मूड में नहीं हैं तो बोर्ड गेम्स खेल सकते हैं. लूडो, शतरंज या सांप-सीड़ी के अलावा ट्रियो या स्पाइसेस जैसे इंटरेस्टिंग बोर्ड गेम्स खेले जा सकते हैं.
अपनी छोटी सी दुनिया में भी तरह-तरह से खुश रहा जा सकता है और सेलिब्रेट किया जा सकता है. आप घर ही पार्टी कर सकते हैं. खाने के लिए पकवान तैयार रखें और बढ़िया से गाने लगाकर डांस करें. इससे परफेक्ट आखिर क्या होगा.
दशहरा पर आप कोई फिल्म देख सकते हैं. बच्चों की कोई मनपसंद या आप चाहे तो अपने जमाने की बच्चों को पसंद आने वाली कोई फिल्म देख सकते हैं. फिल्म देखते समय पॉपकोर्न वगैरह पास रखना ना भूलें.