हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

साड़ी पहनते ही सबकी नजर आप पर टिकेगी, ब्लाउज की बाजू के ये डिजाइन हैं सबसे अलग

ब्लाउज की बाजू के ये डिजाइन हैं सबसे अलग. Image Credit- AI
विज्ञापन

कई बार ऐसा होता है कि आपकी साड़ी चाहे कितनी भी खूबसूरत हो, लेकिन फिर भी पूरा लुक काफी नॉर्मल ही लगता है क्योंकि ब्लाउज में कुछ भी नया नहीं होता है. अगर आप भी हर बार बस ब्लाउज में गले और पीठ पर ही डिजाइन बनवाती हैं, तो इस बार अपने ब्लाउज की बाजू पर डिजाइन बनवाकर देखिए. चाहे आपकी जेठानी हो या देवरानी हर कोई आपसे ब्लाउज की डिजाइन के बारे में पूछेगा. बाजू की डिजाइन खासकर तब और काम आएगी जब साड़ी खुद में काफी सादी और सिंपल हो. आइए जानते हैं कि कौन से ब्लाउज की डिजाइन आपको सबसे अलग दिखाएगी.

इसे भी पढ़ें- साबुन छोड़कर बॉडी वॉश लेना चाहिए? नहाने की इन दोनों चीजों में समझें बड़ा फर्क

जालीदार बाजू के ऊपर कढ़ाई वाली पट्टी

आप एक नए लुक के लिए अपने ब्लाउज की बाजू को पूरा जालीदार कपड़े से बनवाने के बजाय सिर्फ बाजू के बीच या फिर नीचे जाली का हिस्सा लगवा सकती हैं. आप लुक को और अच्छा करने के लिए जाली के ऊपर पतली कढ़ाई, बेल या छोटे फूल भी बनवा सकती हैं. यह डिजाइन आपकी सादी सिल्क, जॉर्जेट या नेट वाली साड़ी के साथ काफी अच्छी लगेगी. लुक को कम भारी दिखाने के लिए बहुत चौड़ी जाली से बचें.

विज्ञापन

कटवर्क वाली बाजू

अपने ब्लाउज की बाजू को सीधा एकदम बंद छोड़ने के बजाय उसमें छोटे-छोटे फूलों के आकार के कट जरूर बनवाएं. आप चाहें तो कट के पीछे ब्लाउज के ही रंग का कपड़ा या हल्का आर-पार दिखने वाला कपड़ा लगवा सकती हैं. कोशिश करें कि आप एक ही बाजू पर बहुत सारे कटवर्क न बनवाएं. यह डिजाइन आपकी सादी साड़ी को एकदम अलग लुक देगा.

कंधे से कलाई तक मोती की लटकन

अपनी साड़ी को एलीगेंट लुक देने के लिए आप बाजू के किनारों पर साधारण पाइपिंग की जगह छोटे मोतियों की लटकन लगवा सकती हैं. जब आप चलेंगी तो आपकी बाजू पर लगे मोती हल्की हलचल करेंगे जो देखने में अच्छा लगेगा. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आप बहुत भारी मोतियों का चुनाव न करें.

विज्ञापन

दो कपड़ों को जोड़कर बनी बाजू

अपने ब्लाउज की पूरी बाजू एक ही कपड़े की रखने के बजाय आप ऊपर साड़ी वाले कपड़े और नीचे की तरफ अलग कंट्रास्ट कलर के कपड़े की बाजू बनवा सकती हैं. आप चाहें तो इसमें फैब्रिक के साथ भी एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं जैसे आप इसमें नीचे की तरफ सिल्क या फिर नेट का फैब्रिक लगवा सकती हैं. ये डिजाइन बिना बहुत ज्यादा तामझाम के ब्लाउज को महंगा लुक दे सकती है.

बाजू पर बनी फूलों की बेल

आजकल लोग ब्लाउज की बाजू पर फूलों की कढ़ाई काफी बनवा रहे हैं लेकिन आप सामान्य तरीके से फूलों की कढ़ाई करने के बजाय बेल को कलाई के ऊपर तिरछा चढ़ाते हुए बनवा सकती हैं. फूलों का आकार एक जैसा ही न रखें बल्कि छोटे-बड़े हर तरह के फूल रखें. ध्यान रहे कि आप पूरी बाजू को इस डिजाइन से न भरें बल्कि डिजाइन में थोड़ी-बहुत खाली जगह भी छोड़ें.

विज्ञापन

कलाई पर चूड़ी कंगन जैसा डिजाइन

अगर आप बहुत ही डिजाइन वाला ब्लाउज नहीं चाहती हैं, तो बाजू को सिंपल रखते हुए आप सिर्फ कलाई के आसपास चौड़ी डिजाइन वाली पट्टी लगवा सकती हैं. ऐसी पट्टी चुनें जिसमें जरी, मोती या शीशे का बारीक काम हो रहा हो. अगर कोई आपको दूर से देखेगा तो उसे लगेगा कि आपने बाजू पर कोई कंगन पहन रखा है.

बटन की पूरी लाइन वाली बाजू

आप अपने ब्लाउज की सिलाई के बीच में नॉर्मल बटन भी लगवा सकती हैं और आप चाहें तो सिंपल बटन के बजाय बाजार में मौजूद कुछ सजावटी बटन भी लगा सकती हैं. अगर आप सिंपल लुक चाहती हैं तो साड़ी के रंग का ही बटन चुनिएगा लेकिन अगर आप फैंसी लुक चाहती हैं, तो आप कंट्रास्ट रंग का भी बटन चुन सकती हैं. आपकी अलमारी में पड़े पुराने ब्लाउज को भी आप इस डिजाइन से नया लुक दे सकती हैं.

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- Navaratri Shopping: नवरात्रि के लिए चनिया चोली खरीदनी है तो इन बाजारों का लगाएं चक्कर, बजट में हो जाएगा काम

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola