Lakshadweep Famous Dishes: इन 6 फूड्स को लक्षद्वीप में जरूर करें ट्राई, नाम है अतरंगी

Lakshadweep Famous Dishes in Hindi: अगर आप लक्षद्वीप की सैर कर रहे हैं और अभी तक आपने वहां के फेमस फूड ट्राई नहीं किए हैं, तो जल्दी ट्राई कर लीजिए ।

Lakshadweep Famous Dishes

Lakshadweep के कुछ Famous Dishes के नाम

विज्ञापन

इस जगह पर हर कोई घूमने जा सकता है, फिर इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप सिंगल हैं या मिंगल। आप लक्षद्वीप में खूबसूरत नजरों और बेहतरीन माहौल का आनंद ले सकते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि लक्षद्वीप का स्ट्रीट फूड और सी फूड उतना ही फेमस है जितने यहां के मन को छू लेने वाले नजारे। आज हम आपको लक्षद्वीप के कुछ फेमस फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप ट्राई कर सकते हैं।

विज्ञापन

Lakshadweep का फेमस Street Food:-

लक्षद्वीप में सी फूड और नारियल और मालाबार मसालों की खुशबू से रहित खाने को ज्यादा पसंद किया जाता है। उनमे से कुछ खास और फेमस स्ट्रीट फूड यहां बताए गए हैं:

विज्ञापन

1. ऑक्टोपस फ्राई (Octopus Fry)

ऑक्टोपस फ्राई यहां बनाई जाने वाली फेमस डिश है। यह डिश बेबी ऑक्टोपस में हरी मिर्च, लहसुन और नमक डालकर बनाई जाती है। साथ ही इसमें डालने के लिए जड़ी-बूटियों की सॉस तैयार की जाती है और फिर तले हुए ऑक्टोपस के साथ परोसा जाता है।

2. मुस कबाब (Mousse Cavaab)

मुस कबाब द्वीप के पसंदीदा फूड में से एक है। यह बिना हड्डी वाली मछली से तैयार किया जाता है जिसे नारियल, हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, इलायची और लौंग के पेस्ट के साथ मैरीनेट (Lakshadweep Famous Dishes) किया जाता है। उसके बाद, इन टुकड़ों को प्याज, टमाटर के साथ पकाया जाता है और करी पत्ते के साथ मिलाया जाता है।

विज्ञापन

3. मालाबार पराठा (Malabar Paratha)

अगर आप सी फूड लवर है और लक्षद्वीप घूम रहे हैं तो समुद्र की खूबसूरती का मजा लेते-लेते आप वहां का मालाबार पराठा भी ट्राई कर सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि आपको यह डिश खाने में काफी अच्छी लग सकती है।

4. मछली पकौड़ा (Fish Pakora)

मछली पकोड़ा यहां का एक और फेमस स्ट्रीट फूड है। इसे बिना हड्डी वाली मछली को नमक के साथ मैरीनेट करके बनाया जाता है। फिर बेसन, हल्दी और नमक का घोल बनाकर तेल में तला जाता है।

विज्ञापन

5. मासू पोदिचाथ (Masu Podichath)

मासू पोदिचाथ सूखी मछली को छोटे टुकड़ों में काटकर और फिर (Lakshadweep Famous Dishes) कटा हुआ नारियल, प्याज, लहसुन मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक के साथ मिलाकर तैयार किया जाता है। इसे चावल या रोटी के साथ सबसे अच्छा परोसा जाता है।

विज्ञापन

6. मछली टिक्का (Fish Tikka)

जो लोग सी फूड को बहुत पसंद करते हैं उन्हें मछली टिक्का काफी पसंद आ सकता है। इसे बनाने के लिए मछली को पहले बहते पानी से धोया और साफ किया जाता है और फिर इसे मिर्च, अदरक, लहसुन और लौंग जैसे मसालों और नमक के साथ मैरीनेट किया जाता है। फिर इसे तंदूर में या ग्रिलर पर ग्रिल करने के लिए सेट किया जाता है और फिर उसे मेज पर गर्मागर्म परोसा जाता है।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ