क्या आप भी कम सोते हैं? संभल जाएं, वरना नींद की कमी छीन लेगी चेहरे का नूर और बालों की मजबूती

अक्सर लोग बिजी रूटीन की वजह से देर रात तक जागे रहते हैं, जिस कारण उनको शरीर में कुछ परेशान कर देने वाले बदलाव नजर आने लगते हैं. इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे कि आपकी कम सोने की खराब आदत कैसे आपके स्किन और बालों को नुकसान पहुंचा रही है.

Sleep Deprivation Effects

नींद की कमी से होने वाली समस्याएं.

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में काम का दबाव, देर रात तक मोबाइल चलाने की आदत और अनियमित डेली रूटीन ने हमारी नींद को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है. लोग यह सोचते हैं कि महंगे स्किन केयर और हेयर केयर प्रोडक्ट्स से सुंदरता बनी रहेगी, लेकिन वे यह भूल जाते हैं कि अगर नींद ही पूरी नहीं हो रही है तो कोई भी प्रोडक्ट असर नहीं दिखा सकता. नींद शरीर के लिए उतनी ही जरूरी है जितना खाना और पानी. जब हम रोज पूरी नींद नहीं लेते, तो इसका असर धीरे-धीरे हमारे चेहरे की चमक, त्वचा की सेहत, बालों और स्वास्थ्य पर बुरी तरह पड़ता है, जो वक्त आने पर साफ नजर आने लगता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

नींद की कमी से स्किन को होने वाले बड़े नुकसान

नींद पूरी न होने पर शरीर का रिपेयर सिस्टम ठीक से काम नहीं कर पाता. रात की नींद के दौरान त्वचा खुद को रिपेयर करती है और नए सेल्स बनाती है, लेकिन नींद की कमी से यह प्रक्रिया रुक जाती है. इससे चेहरे पर कोलेजन कम बनने लगता है, जिससे झुर्रियां जल्दी दिखने लगती हैं और उम्र से पहले बुढ़ापा नजर आने लगता है. इसके अलावा पिंपल्स, डल स्किन और आंखों के नीचे काले घेरे (Dark Circles) भी नींद की कमी के आम लक्षण हैं. लगातार नींद की कमी चेहरे की नेचुरल ग्लो को खत्म कर देती है, इसलिए जरूरी है कि आप पूरी नींद लें.

बालों और दिमाग पर भी पड़ता है असर

विज्ञापन

नींद की कमी का असर सिर्फ स्किन तक सीमित नहीं रहता, बल्कि बालों और मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है. कम नींद लेने से बाल झड़ने लगते हैं, उनमें रूखापन आ जाता है और समय से पहले सफेदी दिखने लगती है. इसके साथ ही नींद की कमी स्ट्रेस हार्मोन को बढ़ा देती है, जिससे बिना वजह चिंता, चिड़चिड़ापन और अवसाद महसूस हो सकता है. हार्मोन असंतुलन के कारण पाचन भी कमजोर हो जाता है, जिससे शरीर को पूरा पोषण नहीं मिल पाता और बाल जड़ों से कमजोर होने लगते हैं, जिसका रिजल्ट गंजापन होता है.

पूरी नींद लेने से क्या होगा फायदा

विज्ञापन
  • पूरी नींद लेने से शरीर को खुद को ठीक करने का पूरा समय मिलता है.
  • रात की नींद शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है और हानिकारक तत्वों को बाहर निकालती है.
  • पूरी नींद लेने से खून साफ रहता है और चेहरे की रंगत निखरती है.
  • 7 से 8 घंटे की नींद को ब्यूटी स्लीप कहा जाता है क्योंकि इस दौरान दिमाग हैप्पी हार्मोन ज्यादा बनाता है, जिससे तनाव कम होता है.
  • कम तनाव का सीधा फायदा बालों और स्किन को मिलता है, इससे बालों का झड़ना कम होता है और चेहरे पर झुर्रियां देर से आती हैं.
  • इसलिए अगर आप अपनी सेहत को खराब नहीं करना चाहते हैं, तो महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, बल्कि पूरी और गहरी नींद लें.

यह भी पढ़ें: रोज मखाना खाने से क्या होगा फायदा? जानिए हड्डियों से लेकर हार्ट पर कैसे पड़ेगा असर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ