न्यू बॉर्न बेबी को सुलाते वक्त कभी न करें ये गलती, नींद में जा सकती है उसकी जान!

Good Parenting Tips: न्यू बूॉर्न बेबी की देखभाल करना बहुत मुश्किल काम है, जिसमें हर एक चीज का अच्छे से ध्यान रखाना पड़ता है. इस स्टोरी में हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे, जिस कारण बच्चों की नींद में मौत तक हो सकती है. आइए जानते हैं.

Good Parenting Tips Hindi

नवजात शिशुओं को सुलाते वक्त कभी न करें ये गलतियां.

Newborn Baby ko Kaise Sulayein: घर में छोटे बच्चे का आने से घर की रौनक बढ़ जाती है. बच्चे को हंसाने के लिए पूरा घर लगा रहता है. नवजात शिशुओं (Newborn Baby Caring Tips) की अच्छे से देखभाल करना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इस दौरान एक जरा सी चूक उनकी जान पर खतरा बन सकती है. सबसे ज्यादा खतरा उस वक्त होता है, जब माता-पिता बच्चे को सुलाते (Sleep Safety) हैं, इस दौरान हल्की से लापरवाही और जानकारी की कमी उस बच्चे की मौत का कारण बन सकती है. इसलिए हम आपको इस स्टोरी में 2 ऐसे पोजिशन के बारे में बताएंगे, जो बच्चों के लिए सबसे बड़ा खतरा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

किन गलतियों के कारण नींद में हो सकती है बच्चे की मौत?

हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कई बार देखा गया है कि नए माता-पिता अपने छोटे बच्चे को अपने बीच में कंबल के अंदर सुलाते हैं. इस एक गलती के कारण अक्सर बच्चों की दम घुटने ने से मौत हो जाती है. विज्ञान की भाषा में इस तरह की अचानक मौत को सडन इन्फेंट डेथ सिंड्रोम (SIDS) कहा जाता है.

गलत पोजिशन से हो सकती है मौत

विज्ञापन

इसके अलावा माता-पिता को डॉक्टर से इस बात की सलाह जरूर लेनी चाहिए कि बच्चों को किस पोजिशन में सुलाया जाए और किन चीजों का ख्याल रखा जाए. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि नए माता-पिता को अपने बच्चे को हमेशा पीठ के बल पर ही सुलाना चाहिए. वहीं, अगर कोई प्रोन यान‍ि क‍ि पेट के बल या साइड पोजि‍शन में सुलाता है, तो इस स्थिति में SIDS यानी सडन इन्फेंट डेथ का जोखिम ज्यादा बना रहता है.

इन चीजों का भी रखें ख्याल

विज्ञापन
  • इसके अलावा आप को बच्चों को सुलाने से जुड़ी कुछ चीजों को ख्याल रखना चाहिए, यह उनकी नींद और सेहत के लिए काफी जरूरी है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, बेबी को हमेशा सख्त और सपाट सतह पर सुलाना ही चाहिए. सॉफ्ट गद्दे, सोफा आदि बच्चे के लिए बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं होती हैं.
  • इसके साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखें कि बच्चे जब सो रहा हो, उसके आसपास किसी तरह के खिलौने, तकिये और खासतौर पर फोन न रखा हो. यह चीजें एक्सिडेंटल डेथ की वजह बन सकती हैं.
  • अक्सर घरों में माता-पिता बच्चे को ठंड से बचाने व गर्म रखने के लिए ओवरलेयरिंग करते हैं, जिसे रोकना बहुत जरूरी है. इसमें जरूरत से ज्यादा कपड़ें पहना देना, कंबल ओढ़ा देना आदि शामिल हैं. इससे बच्चे को बहुत दिक्कत होती है और उन्हें हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Palak Paneer Tiranga Samosa: रिपब्लिक डे पर तैयार करें पालक पनीर का तिरंगा समोसा, यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप बनाने का आसान तरीका

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ