How Laal Sindoor Is Made: भारतीय संस्कृति में लाल सिंदूर को सुहागिनों के सिर का ताज माना जाता है. यह पवित्रता का प्रतीक है, जिसे हिंदू धर्म में शादी के बाद सुहागिन महिलाएं मांग में सिंदूर भरती हैं. यह उनके वैवाहिक जीवन, प्रेम और शांति का संकेत होता है, जिसे हर महिला बहुत ही अहम मानती है. इसलिए मार्केट में आपको हर क्वालिटी का सिंदूर मिल जाएगा, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस सिंदूर को आप रोजाना मांग में लगाती हैं उसे आखिर बनाया कैसे जाता है. परंपरा से लेकर आधुनिक समय तक सिंदूर बनाने की विधि में क्या-क्या बदलाव आए हैं, जिनसे जुड़े कुछ रोचक तथ्य सभी को पता होना चाहिए. अगर आपको इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- दूध के आइस क्यूब्स चेहरे पर लगाने से क्या होगा? रिजल्ट जानकर रह जाएंगे हैरान
आखिर बनता कैसे है लाल सिंदूर? | How Red Vermilion is Made
पहले कैसे बनाया जाता था लाल सिंदूर?
पहले सिंदूर बनाने के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन अब वक्त से साथ-साथ परंपरा काफी बदली है. पहले ही महिलाएं घर पर ही हल्दी और चूने की मदद से सिंदूर बनाकर इस्तेमाल कर लिया करती थीं. यह हेल्दी होने के साथ-साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है, जिसका लाल रंग हल्दी और चूने को मिलाकर आसानी से हो जाता था.
अब कैसे बनता है सिंदूर?
सिंदूर को बनाने के लिए अब सिंथेटिक रंग या केमिकल पिगमेंट का इस्तेमाल किया जाता है. साथ ही, इसमें खुशबू और प्रिजर्वेटिव भी मिलाए जाने लगे हैं ताकि रंग के साथ-साथ खुशबू भी लोगों को प्रभावित करे. हालांकि, हर कंपनी एक जैसी सामग्री इस्तेमाल नहीं करती, कुछ जगहों पर लाल सिंदूर बनाने के लिए सिंदूर का पौधा इस्तेमाल किया जाता है.
सिंदूर का पौधा कैसा होता है?
कई लोग सिंदूर को बनाने के लिए कुमकुम ट्री का इस्तेमाल करते हैं. सिंदूर का पौधा, जिसे बिक्सा ओरेलाना, लिपस्टिक ट्री और कमाल ट्री भी कहा जाता है. इसके फूलों का रंग लाल या गुलाबी रंग का होता है, जिसके फूलों के रस से सिंदूर तैयार किया जाता है. हालांकि, कई लोग अनार के छिलकों का भी इस्तेमाल करते हैं.
लाल सिंदूर से जुड़े रोचक तथ्य
- लाल रंग के सिंदूर का हिंदू धर्म के ग्रंथों में उल्लेख मिलता है.
- लाल रंग एनर्जी का प्रतीक माना जाता है, जिससे रिश्ते में शांति आती है.
- कई जगहों पर विधवा महिलाएं सिंदूर नहीं लगाती हैं, जिसे सिर्फ सुहागिन महिलाएं लगाना पसंद करती हैं.
- सिंदूर को मांग में लगाने से माथे को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है.
इसे भी पढ़ें- डाइट में नारियल पानी शामिल करने से क्या होगा? फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप
संबंधित खबरें
कीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
4 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
5 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
7 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
20 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines