---विज्ञापन---

डाइट में नारियल पानी शामिल करने से क्या होगा? फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि नारियल पानी पीने से सेहत पर कैसा असर पड़ता है क्या इससे कोई फायदा पहुंचता है या नहीं? आइए जानते हैं इस पानी को लेकर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स.

---खबर नीचे जारी है---

Nariyal Pani Peene Ke Faydein: हर कोई चाहता है कि उसकी सेहत बनी रहे और वह हर वक्त एक्टिव और हेल्दी रहे. ऐसे में डाइट में पोष्टिक चीजों को होना बहुत जरूरी है, जो सेहत बनाने में बहुत मदद करते हैं. अक्सर लोग सोचते हैं कि नारियल पानी का सेवन सिर्फ गर्मियों में ही करना चाहिए, जबकि हकीकत तो यह है कि यह पानी हर मौसम में फायदेमंद माना जाता है. इससे शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं, जिसके बारे में हम इस स्टोरी में जानेंगे.

यह भी पढ़ें: आपका पार्टनर सच बोल रहा है या झूठ कैसे पता करें? यह हरकतें देती है संकेत

---खबर नीचे जारी है---

कितना लाभकारी है नारियल पानी?

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि नारियल पानी कोई साधारण पानी नहीं है, बल्कि यह एक तरह का वरदान है जिसमें पोषक तत्वों की भरमार होती है. इसके सेवन से शरीर को कई तरह की परेशानियों से बचाने में मदद मिलती है और शरीर को दुरुस्त रहता है. शायद आपको मालूम नहीं हो कि नारियल पानी नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक है, जिसनें पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं, जो शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखते हैं. इतना ही नहीं, नारियल पानी में किसी तरह का एक्स्ट्रा शुगर भी नहीं होता, तो चिंता की यहां भी कोई बात नहीं है.

नारियल पानी पीने के फायदे

---खबर नीचे जारी है---
  • अब आते हैं नारियल पानी पीने से सेहत पर को क्या-क्या फायदा पहुंचता है? एक्सपर्ट्स बताते हैं कि फायदे एक या दो नहीं बल्कि बहुत है, जो हर किसी की आज के वक्त में जरूरत है.
  • नारियल पानी पीने से एसिडिटी, गैस और पेट में होने वाली जलन आदि समस्याओं से राहत मिलती है.
  • नारियल पानी का रोज सेवन आंतों के लिए फायदेमंद होता है, जिससे कब्ज जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है.
  • नारियल पानी में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, लेकिन इसे पीने से फीलिंग ऑफ फुलनेस मिलती है. इसलिए ये पानी मार्केट में मिलने वाले अनहेल्दी ड्रिंक्स और शुगर ड्रिंक्स का अच्छा विकल्प माना जाता है.
  • जो लोग अपने वजन को कम करना चाहते हैं या कंट्रोल में रखना चाहते हैं, उनके लिए भी नारियल पानी फायदेमंद साबित हो सकता है.
  • रियल पानी में मौजूद पोटैशियम हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने, दिल की सेहत बनाए रखने और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में भी सहायक हो सकता है.
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से टॉक्सिक एलीमेंट्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं.
  • इतना ही नहीं, नारियल पानी का रोज सेवन करने से त्वचा में नेचुरल ग्लो आता है और थकान भी कम महसूस होती है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जो लोग नारियल पानी को रोज सेवन करते हैं उनका हार्ट हेल्थ भी बूस्ट हो सकता है.

हालांकि, इस बात को समझना भी जरूरी है कि अगर आपको पहले से कोई बीमारी है, तो नारियल पानी पीने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह जरूर लें. ताकि किसी तरह की समस्या नहीं हो.

यह भी पढ़ें: बीमारियों की जड़ क्यों बन रही नींद? जानिए किस उम्र में कितने घंटे सोना जरूरी है

---खबर नीचे जारी है---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 04, 2026 03:07 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. वह ट्रेनी के रूप में ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखते आए हैं. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें कई मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola