Shoes Washing Tips: आजकल लोगों ने काम को आसान बनाने के लिए नए तरीके अपनाने शुरू कर दिए हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई चाहता है कि काम जल्दी और आसान तरीके से हो जाए. कपड़े से लेकर बर्तन धोने के लिए नए नए टिप्स को फॉलो किया जाता है, ताकि बाकी कामों को भी पूरा किया जा सके. बहुत सारे लोगों को जूते धोना बहुत मुश्किल काम लगता है. जल्दी धोने की वजह से कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या जूतों को वॉशिंग मशीन में धोना सही है? अगर हां, तो वाशिंग मशीन में जूते धोने का सही तरीका क्या है. आइए इस लेख में वॉशिंग मशीन में जूते धोने के सही तरीके और 5 आसान टिप्स जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- घर पर बनाएं स्वादिष्ट सोया-अंडा चीला, सेहत और टेस्ट दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
क्या जूते वॉशिंग मशीन में धो सकते हैं?
हम जूते मशीन में धो सकते हैं, लेकिन यह समझना जरूरी है कि सभी जूते मशीन में नहीं धोए जा सकते हैं. आप स्पोर्ट्स शूज, कैनवास शूज और नॉर्मल शूज मशीन में धो सकते हैं. लेदर, साबर, फॉर्मल शूज मशीन में नहीं धोना चाहिए. अगर गलत जूते मशीन में डाल दिए तो उनका शेप और क्वालिटी खराब हो सकती है.
जूते धोने के आसान टिप्स
- जूते सीधे मशीन में डालने से पहले आपको लेस और इनसोल निकालने होंगे. सूखी मिट्टी या धूल ब्रश से साफ करें और इससे मशीन भी खराब नहीं होगी और जूते अच्छी तरह से साफ होंगे.
- जूते सीधे मशीन में डालने से शोर और नुकसान हो सकता है. इसलिए जूतों को या पुराने तकिए के कवर में डालकर धोना शुरू करें. साथ में 1-2 तौलिए भी डाल दें. इससे मशीन और जूतों दोनों को सेफ्टी मिलती है.
- ढेर सारे जूतों को कभी एक साथ ना डालें. हर जूते के धोने का तरीका अलग हो सकता है. इसलिए आप 2 या 3 जूते एक साथ धो सकते हैं.
- जूते धोने के लिए आपको हमेशा माइल्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना हैं. इस दौरान मशीन को जेंटल या डेलिकेट मोड पर रखें और गर्म पानी की जगह ठंडा पानी इस्तेमाल करें. गर्म पानी जूते खराब कर सकता है.
- जूते धोने के बाद उसका पानी निकालकर हल्की धूप में रखें. सीधी धूप में ना रखें और आप जूते अच्छी हवा वाली जगह पर रख सकते हैं. धूप में सुखाने से जूते सख्त और फेड हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- क्या इंडक्शन चूल्हे पर बना खाना सेहत के लिए सुरक्षित नहीं है? जानिए क्या है पूरी सच्चाई
संबंधित खबरें
पानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
2 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
6 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
7 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
9 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
23 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines