क्या सफेद बाल निकालने से सफेद बाल बढ़ते हैं? हेयर एक्सपर्ट ने बताया White Hair तोड़ने चाहिए या नहीं

Plucking White Hair: सिर पर अगर इक्के-दुक्के सफेद बाल हों तो कहा जाता है कि इन सफेद बालों को तोड़ने पर सिर के काले बाल भी सफेद हो जाते हैं. ऐसा सचमुच होता है या नहीं यह बता रही हैं डर्मेटोलॉजिस्ट.

White Hair

Safed Baal Todne Chahiye Ya Nahi: क्या सफेद बाल तोड़ने से सफेद बाल अधिक उगते हैं? Image Credit - AI

White Hair: सफेद बाल निकलना शुरू होते हैं तो पहले इक्के-दुक्के ही नजर आते हैं. इन 3-4 सफेद बालों को अक्सर ही लोग तोड़ने लगते हैं. लोग कहते हैं कि सफेद बाल (Safed Baal) तोड़ने पर और ज्यादा निकलने लगते हैं. ऐसा सचमुच होता है या नहीं यह बता रही हैं स्किन एंड हेयर एक्सपर्ट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. शिवांगी राना. डर्मोटोलॉजिस्ट (Dermatologist) ने बताया कि सफेद बाल उखाड़ने से आस-पास के बाल सफेद होते हैं या नहीं और सफेद बाल तोड़ने पर असल में हेयर फॉलिकल पर क्या असर पड़ता है. आप भी जानिए-

विज्ञापन

क्या सफेद बाल तोड़ने चाहिए?

डर्मेटोलॉजिस्ट ने कहा कि यह एक गलतफहमी है कि सफेद बाल तोड़ने पर उसके आस-पास के बाल भी सफेद हो जाते हैं या एक सफेद बाल तोड़ने पर 10 काले बाल सफेद हो जाते हैं. यह सरासर गलत है. असल में होता यह है कि जब आप बाल को खींचकर उखाड़ते हैं तो यह हेयर फॉलिकल्स को ट्रॉमा देता है. इससे होगा यह कि जो भी बाल आप उखाड़ रहे हैं वो फिर से उगेगा ही नहीं. इसीलिए बाल को कभी भी खींचकर उखाड़ना नहीं चाहिए.

विज्ञापन

बाल सफेद होने का कारण क्या है?

सफेद बाल नेचुरल एजिंग प्रोसेस के कारण होते हैं. उम्र बढ़ने से मेलानिन कम होने लगता है जिससे बाल सफेद होना शुरू हो जाते हैं. इसके अलावा जेनेटिक्स, स्ट्रेस, धूम्रपान, बालों की सही तरह से देखरेख ना करने पर, केमिकल वाली चीजों का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने से और शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी से भी बाल सफेद हो जाते हैं.

विज्ञापन

किया विटामिन बी-12 बालों का सफेद होना रोकता है (Does vitamin B-12 stop grey hair?)

विटामिन बी12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency) बालों के झड़ने का और बाल सफेद होने का कारण बनती है. ऐसे में शरीर में अगर विटामिन बी12 की कमी हो तो उसे पूरा करने पर बालों का सफेद होना रुक सकता है. विटामिन बी12 मेलानिन प्रोड्यूस करने वाली सेल्स मेलानोसाइट्स के सही फंक्शन के लिए जरूरी होता है. मेलानिन ही बालों को काली रंगत देता है.

विज्ञापन

क्या 25 की उम्र में सफेद बाल होना नॉर्मल है

अगर आपकी उम्र 25 साल के आस-पास है और आपके बाल सफेद होने लगे हैं तो यह बिल्कुल नॉर्मल है. ऐसा जेनेटिक्स के कारण हो सकता है. वहीं, शरीर में विटामिन बी12 की कमी से भी ऐसा होता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ