हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

kitchen Tips: ऑफिस के साथ किचन भी मैनेज करना है? तो ये ट्रिक्स आपकी लाइफ बदल देंगे

आज के समय में किचन का काम करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है, खासकर ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं, तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स के बारे में, जिन्हें आप रोजाना की जिंदगी में फॉलो कर सकती हैं।

विज्ञापन

kitchen Tips: यह आज के दौर की सच्चाई है कि महिलाएं घर और ऑफिस दोनों की जिम्मेदारियां निभा रही हैं। कामकाजी महिलाओं के लिए समय की कमी सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। ऐसे में रसोई का काम, जो समय और ऊर्जा दोनों की मांग करता है, अक्सर तनाव का कारण बन जाता है। लेकिन यदि कुछ आसान और कारगर किचन टिप्स को अपनाया जाए, तो रसोई का काम न केवल तेजी से निपटाया जा सकता है, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी को भी थोड़ा आसान बनाया जा सकता है। ये छोटे-छोटे किचन टिप्स किसी वरदान से कम नहीं हैं। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें आप फॉलो कर सकती हैं।

हफ्तेभर की सब्जियां पहले से काटें और स्टोर करें

सब्ज़ियां काटने में समय लगता है। सप्ताह की शुरुआत में ही सब्जियां धोकर, काटकर एयरटाइट डिब्बों में फ्रिज में रखें।

मसालों को डिब्बों में क्रम से सजाएं

जरूरी मसाले एक ही बॉक्स में रखें और उन्हें इस्तेमाल के अनुसार व्यवस्थित करें ताकि समय की बचत हो और मसाले भी खराब न हों।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Cooking Tips: रोजाना की किचन झंझट से मिलेगी राहत, जब जानेंगे ये 5 टिप्स

दाल और चावल को रातभर भिगोकर रखें

रात को दाल और चावल भिगो देने से सुबह पकाने में कम समय लगता है और गैस की भी बचत होती है।

विज्ञापन

फ्रीजर में ग्रेवी बेस स्टोर करें

Image Source Freepik

प्याज-टमाटर की ग्रेवी बनाकर छोटे डिब्बों या आइस ट्रे में फ्रीज करें। जब जरूरत हो, निकालें और झटपट सब्जी तैयार करें।

किचन टाइमर का उपयोग करें

खाना पकाते समय टाइमर सेट करें ताकि खाना जलने या ज्यादा पकने से बचे और आप अन्य काम भी सही समय पर कर सकें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Kitchen Tips: खाना बनाना अब होगा आसान, फॉलो करें ये सुपर सिंपल टिप्स

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola