Kitchen Tips: आज के समय में हर कोई चाहता है कि काम आसान हो जाए, जिसके लिए लोग हर काम का एक आसान हल निकालते हैं। लेकिन कई बार किचन में काम करती महिलाओं को भी मदद और आसान टिप्स की जरूरत होती है, ताकि उनका काम सरल और जल्दी हो सके। अगर आप भी उन्हीं में से हैं, तो आइए जानते हैं कुछ बेसिक किचन टिप्स के बारे में जिन्हें आप रोजमर्रा की जिंदगी में अपना सकते हैं और अपने काम को जल्दी व आराम से कर सकते हैं।
प्याज काटते समय आंसू न आएं
प्याज काटते समय आंसू आना आम बात है। इसके लिए प्याज को काटने से पहले 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें या पानी में भिगो दें। इससे आंखों में जलन नहीं होगी।
दूध उबालते समय बाहर न गिरे
दूध उबालते समय अक्सर वह बर्तन से बाहर गिर जाता है। इससे बचने के लिए बर्तन के किनारे पर लकड़ी की चम्मच रख दें। इससे दूध बाहर नहीं गिरेगा।
ये भी पढ़ें-Cooking Tips: मेहमान के अचानक आने पर? ये टिप्स बचाएंगे आपकी इज्जत और स्वाद दोनों
नींबू से ज्यादा रस निकालें
अगर नींबू में रस कम निकलता है, तो काटने से पहले उसे हल्का गर्म कर लें या 10 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में रखें। इससे अधिक रस निकलेगा।
सब्जियां जल्दी उबालें
सब्जियों को उबालते समय थोड़ा सा नमक डालें और ढक्कन खोलकर पकाएं। इससे सब्जियां जल्दी पकेंगी और उनका रंग भी बना रहेगा।
तेल में झाग न आए
कई बार तेल में झाग आने लगता है। इससे बचने के लिए जब तेल गरम करें, तब उसमें थोड़ा सा नमक डाल दें। इससे झाग नहीं बनेगा और तेल को बार-बार बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
ये भी पढ़ें- Cooking Tips: रसोई में हर दिन का झंझट खत्म, जानिए 4 स्मार्ट टिप्स जो हर महिला को पता होने चाहिए
संबंधित खबरें
सफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
2 hrs agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
4 hrs agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
4 hrs agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
7 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
8 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
10 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
22 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
1 day agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines