Cooking Tips: हर कोई चाहता है कि खाना अच्छा और टेस्टी बने, लेकिन कई बार चावल सही नहीं बनते तो कभी सब्जी में नमक ज्यादा हो जाता है, और खासकर तब जब कोई मेहमान घर आए हों तो खाना बनाते समय कुछ न कुछ दिक्कत जरूर आती है, जिसके चलते समझ नहीं आता कि आखिर करें क्या। अगर आप भी इस दिक्कत से रोजाना जूझते हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी कुकिंग टिप्स के बारे में जिन्हें आप रोजाना अपना सकते हैं। इसके साथ ही स्वादिष्ट खाना बिना किसी टेंशन के बना सकते हैं।
चावल बनाते समय
ऐसा अक्सर होता है कि चावल कुकर में बनाएं जाएं या पतीले में चावल चिपक जाते हैं और खिले-खिले नहीं पकते। या तो कई बार कच्चे रह जाते हैं, जिसके चलते स्वाद और मजा दोनों नहीं आता खाने में, और मेहमानों के सामने परोसने में भी शर्म सी आती है। इसके लिए आप चावल पकाते समय थोड़ा सा तेल या घी डालें। इसके साथ ही नींबू की कुछ बूंदें डालें। इससे आपके चावल खिले हुए और स्वादिष्ट बनेंगे।
सब्जी अधिक तीखी हो जाए तो
अक्सर ऐसा होता है कि सब्जी में अधिक तीखापन आ जाता है। मिर्च डालने का सही अंदाजा नहीं लगता, जिससे सब्जी का स्वाद बिगड़ जाता है और ज्यादा मिर्च होने की वजह से कोई भी उसे खा नहीं पाता। इसके साथ ही सब्जी में मिर्च के अलावा कोई स्वाद ही नहीं आता। अगर आपके साथ भी ऐसा हो जाए तो सब्जी में एक उबला आलू या थोड़ा सा दही डाल दें। इससे सब्जी की मिर्च कम हो जाएगी और टेस्ट भी खराब नहीं होगा।
भिंडी की चिपचिपाहट
भिंडी में बहुत ज्यादा चिपचिपाहट होती है, जिस कारण इसे काटने में भी काफी दिक्कत होती है। अगर आपके साथ भी यह दिक्कत आती है तो आप भिंडी को पहले अच्छे से धो लें और फिर पूरी तरह सुखा लें। इसके बाद भिंडी में नींबू का रस या अमचूर पाउडर डालें। इससे भिंडी चिपकेगी नहीं और आसानी से कट भी जाएगी। साथ ही आसानी से बन भी जाएगी।