falseकिचन सिंक के आसपास की गंदगी से छुटकारा दिलाएगा फॉयल पेपर, जानिए कैसे करें इसका इस्तेमाल
Author: Azhar Naim
2026-08-31 11:25:06
Kitchen Hacks: किचन इस्तेमाल करने के बाद उसकी अच्छी तरह से सफाई करना बहुत जरूरी है, क्योंकि ऐसा न करने से चींटियों, कीड़ों के आने का खतरा बढ़ जाता है और साथ ही, किचन का लुक भी खराब नजर आता है. अक्सर लोग किचन की सफाई को सिर्फ टाइल्स और चूल्हे को ही समझते हैं, लोग समझते हैं कि इन दोनों को साफ कर दिया, इसका मतलब पूरा किचन साफ हो गया. लेकिन ऐसा नहीं है, क्योंकि किचन का सिंक अक्सर गंदा रह जाता है. इस जगह पर दिनभर बर्तन धुलते हैं, सब्जियां साफ करने जैसे कई काम होते हैं. इस दौरान इस जगह के आसपास पानी की छींटें, तेल की चिकनाई और खाने के छोटे-छोटे टुकड़े काउंटरटॉप पर ही रह जाते हैं, इस कारण दाग-धब्बे पड़ने लगते हैं. इस जगह को साफ रखने के लिए लोग फॉल पेपर का इस्तेमाल कर रहे हैं, आइए जानते हैं कैसे?
यह भी पढ़ें: गैस स्टोव के गंदे बर्नर को साफ करने के लिए तुरंत बनाएं यह घोल, मिनटों में छूट जाएगी गंदगी
एल्युमीनियम फॉयल से किचन का सिंक रहेगा साफ
रोज-रोज किचन के इस हिस्से को रगड़कर साफ करना किसी झंझट से कम नहीं है, लेकिन इससे बचने के लिए आप एल्युमिनियम फॉयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. यह ट्रिक कई लोग इस्तेमाल करते हैं और अपने किचन के सिंक आदि को साफ रखते हैं. इसके इस्तेमाल की बात करें, तो सिंक के किनारे एल्युमिनियम फॉयल को सही से बिछाने से एक तरह का सुरक्षा परत बन जागा, जो सीधे गांदगी को टाइल्स पर चिपकने से रोकेगी. आइए इस स्टोरी में समझते हैं कैसे आप इस्तेमाल कर सकते हैं, इस ट्रिक को.
कैसे करें इसका इस्तेमाल
इस ट्रिक को अपनाने के लिए आपको सबसे पहले सिंक और आसपास के काउंटरटॉप को अच्छी तरह धोकर साफ करना होगा. ध्यान रखें कि वह मौजूद पुराने दाग व चिकनाई हट जाए. अब किसी सूखे कपड़े की मदद से सतह को साफ करें और उसे सुखाएं, क्योंकि फॉयल पेपर तभी अच्छे से लगेगी. अब जरूरत के मुताबिक एल्युमीनियम फॉयल का टुकड़ा लें और उन हिस्सों पर बिछाएं जहां पानी और गंदगी ज्यादा पड़ती है. एल्युमीनियम फॉयल को बिछाते वक्त हाथों से उसे अच्छे से दबाएं, ताकि वह अच्छे से सतह पर लग जाए, पानी पड़ने पर हटे न.
क्या होगा फायदा?
- इसके इस्तेमाल करने से एल्युमीनियम फॉयल एक तरह के ढाल की तरह काम करेगा और बर्तन आदि धोते वक्त गिरने वाली चिकनाई को सीधे टाइल्स व मार्बल पर गिरने से बचाएगा.
- चिकनाई और पानी की छींटें एल्युमीनियम फॉयल पर रुक जाएगी, जिससे किचन गंदा नहीं लगेगा.
- बार-बार साफ करने के लिए मेहनत नहीं करनी पड़ेगी, बस जरूरत पड़ने पर फॉयल पेपर का बदलना होगा.
यह भी पढ़ें: रंगीन कपड़ों ने कर दिया सफेद कपड़ा खराब? गर्म पानी और कास्टिक सोडा की मदद से ऐसे हटाएं
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines