रंगीन कपड़ों ने कर दिया सफेद कपड़ा खराब? गर्म पानी और कास्टिक सोडा की मदद से ऐसे हटाएं जिद्दी दाग
क्या कपड़े धोते वक्त आपने भी गलती से रंगीन कपड़ों को सफेद कपड़े के साथ धो दिया है और इस गलती के कारण रंगीन कपड़ों का रंग सफेद ड्रेस पर लग गया है? आइए जानते हैं आप कैसे सफेड ड्रेस को पहले जैसा साफ कर सकते हैं.
Written By: Azhar Naim|Updated: Aug 28, 2026 14:21
Edited By : Azhar Naim|Updated: Aug 28, 2026 14:21
Share :
सफेद कपड़ों से रंग कैसे हटाएं? (Image: AI/Pexels)
---विज्ञापन---
कपड़े धोते वक्त अक्सर लोग रंगीन कपड़ों को सफेद कपड़ों के साथ वॉशिंग मशीन में डाल देते हैं, जिसके कारण रंगीन का कपड़े का रंग निकल जाता है और सफेद कपड़े को खराब कर देता है. यह समस्या काफी आम है, लेकिन इसके कारण महंगे कपड़े खराब हो जाते हैं. इसकी एक सबसे बड़ी वजह ये होती है कि हमें कपड़ों की पहचान नहीं होती है कि उसका रंग उतरने वाला है या यह पक्का रंग है, लेकिन अगर गलती से ऐसे कपड़ों को सफेद ड्रेस के साथ धो दिया है और सफेद कपड़े पर रंग लग ही गया है, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. आप कुछ आसान टिप्स की मदद से सफेद कपड़े पर से रंग को हटा सकते हैं, वह भी बिना ज्यादा खर्च किए. आइए जानते हैं कैसे?
रंग लगे सफेद कपड़े को बाकी कपड़ों से अलग कर लें. जितनी जल्दी दाग पर काम किया जाएगा, उतनी आसानी से रंग निकलने की संभावना रहती है. अगर आप कपड़े को बाद के लिए छोड़ देंगे, तो रंग हटाना मुश्किल हो सकता है.
---विज्ञापन---
गर्म पानी में भिगोएं
अब एक बड़े टब में गर्म पानी लें और उसमें सफेद कपड़े को अच्छी तरह भिगो दें.
---विज्ञापन---
डिटर्जेंट मिलाएं
अब तेज गर्म पानी में थोड़ा सा अच्छे क्वालिटी का डिटर्जेंट और कास्टिक सोडा डालकर अच्छी तरह घोल लें. ध्यान रखें कि गर्म पानी से आपका हाथ जल सकता है, इसलिए किसी लकड़ी आदि का इस्तेमाल करें.
---विज्ञापन---
कपड़ा डालें
जब पानी में झाग बन जाएं, तो भिगोए गए सफेद कपड़े को टब से निकालकर तेज गर्म पानी वाले टब में डालें और 1 से डेढ घंटे के लिए छोड़ दें.
---विज्ञापन---
साफ पानी से अच्छी तरह धोएं
वक्त पूरा होने के बाद कपड़े को निकाल लें और आप देखें कि दाग हल्का हो गया है. अब कपड़े को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें, ताकि डिटर्जेंट या सफाई वाला उत्पाद पूरी तरह निकल जाए. इसके बाद कपड़े को सूखने लिए टांग दें.
---विज्ञापन---
इस बात का रखें ध्यान
कपड़े धोने से पहले हमेशा याद रखें कि रंगीन कपड़ों को सफेद या हल्के रंग वाले कपड़ों के साथ न धोएं.
कपड़े खरीदते वक्त जांचे की कहीं कपड़े का रंग कच्चा तो नहीं है.
पानी में जरूरत के अनुसार डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें.