Bharat Mein Holi Kaha Nahi Manate: भारत में होली का नाम सुनते ही चेहरे पर अलग ही मुस्कान आ जाती है. रंग, गुलाल, ढोल-नगाड़े और मस्ती की तस्वीर जैसी चीजें भी सामने आती रहती हैं. वैसे फाल्गुन का पूरा महीना ही रंगों में डूबा हुआ गुजरता है, लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में एक ऐसा गांव भी है जहां पर होली नहीं मनाई जाती है? इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के खरहरी गांव में पिछले करीब 150 सालों से न तो होली खेली जाती है और न ही होलिका दहन होता है. लोग ना कहीं रंग उड़ाते हैं और ना ही ढोल की आवाज सुनाई देती है, लेकिन ऐसा क्यों है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- महंगे प्रोडक्ट्स भी हो गए फेल, नहीं रुक रहा गंजापन? डाइट में तुंरत शामिल करें ये जरूरी चीजें
क्या है 150 साल पुरानी कहानी?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग डेढ़ सौ साल पहले होली के दिन गांव में एक बड़ी अनहोनी हुई थी. कहा जाता है कि होलिका दहन के दौरान आग बेकाबू हो गई थी और कई घर इसकी चपेट में आ गए थे. गांव को भारी नुकसान उठाना पड़ा.
गांव की पंचायत का फैसला
इस हादसे के बाद गांव के एक प्रतिष्ठित परिवार में अचानक मृत्यु हो गई थी. इन घटनाओं को गांव वालों ने अपशकुन माना था. इसके बाद गांव की पंचायत ने सामूहिक निर्णय लिया कि भविष्य में गांव की सीमा के अंदर कभी भी होली नहीं मनाई जाएगी.
नहीं किया जाता होलिका दहन
पूरे देश में होलिका दहन बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. होली से एक दिन पहले होलिका दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाता है, लेकिन खरहरी गांव में यह परंपरा पूरी तरह बंद है. गांव के लोग उस दिन ना तो लकड़ियां इकट्ठा करते हैं और ना ही किसी तरह का आयोजन करते हैं.
फिर कैसे मनाते हैं त्योहार?
गांव के लोग होली ना मनाने को लेकर विरोध नहीं करते हैं. अगर कोई रंग खेलना चाहता है तो वह गांव की सीमा से बाहर जाकर होली मना सकता है. हालांकि, लोगों को गांव की चौहद्दी के भीतर रंग, गुलाल या जश्न की इजाजत नहीं है. इस नियम का पालन सभी लोग बिना किसी विवाद के करते हैं.
परंपरा तोड़ने पर क्या हुआ था?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ साल पहले गांव की इस परंपरा को तोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन उसी समय गांव में बीमारी फैलने की चर्चा हुई. इसके बाद, लोगों का विश्वास और गहरा हो गया कि यह परंपरा गांव की भलाई से जुड़ी है.
इसे भी पढ़ें- बाजार में मिलने वाला अदरक-लहसुन पेस्ट असली है या नकली? घर बैठे ऐसे करें मिलावट की पहचान
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
13 mins agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
3 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
7 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
8 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
10 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines