News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Guava In Diabetes: अमरूद पोषक तत्वों से भरपूर फल है और इसीलिए इसे सुपरफूड कहा जाता है. अमरूद खाने पर शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. अमरूद (Amrud) में फाइबर, विटामिन सी, पौटेशियम और विटामिन के साथ ही लाइकोपीन भी होता है. ऐसे में अमरूद को अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं डायबिटीज के मरीजों (Diabetes Patients) को किस तरह अमरूद खाना चाहिए? न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करके बताया है कि डायबिटीज के मरीजों को अमरूद छीलकर खाना चाहिए या फिर छिलके के साथ. आप भी जान लीजिए न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह.
न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन ने बताया, अमरूद को आमतौर पर बेहद फायदेमंद फल माना जाता है. लेकिन, अगर अमरूद को इसके छिलके (Guava Skin) के साथ खाया जाए तो शरीर को कुछ एडेड माइक्रो न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं, जैसे जिंक, पौटेशियम और विटामिन सी. अमरूद के छिलकों में विटामिन सी होने के चलते यह स्किन के टेक्सचर को बेहतर करने में भी मदद करता है.
यह भी पढ़ें – फेफड़ों के कैंसर का सबसे बड़ा लक्षण क्या है? मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बताया Lung Cancer के शुरुआती संकेत कैसे पहचानें
कॉलेस्ट्रोल और डायबिटीज में अमरूद को खाने का सही तरीका है इसे छिलके के बिना खाना. न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि अगर आपको हाई कॉलेस्ट्रोल की दिक्कत है या डायबिटीज है तो इस बात का ध्यान रखें कि आप अमरूद को छिलके के बिना (Peeled Guava) खाएं. स्टडीज में पता चला है कि अमरूद को इसके छिलके के साथ खाने पर कॉलेस्ट्रोल और डायबिटीज में दिक्कत आती है और समस्या बढ़ती है. इसीलिए अगर आपका ब्लड शुगर हाई है या लिपिड प्रोफाइल हाई है तो अमरूद को छिलके के बिना खाना आपके लिए फायदेमंद होगा.
अमरूद खाने के क्या फायदे हैं
यह भी पढ़ें – किस विटामिन की कमी से डार्क सर्कल्स होते हैं, यहां जानिए Dark Circles होने के क्या-क्या हैं कारण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें हेल्थ, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।