हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक, स्वाद ऐसा कि पूरा टिफिन चट कर जाएंगे बच्चे

Tiffin Box Recipes For School: बच्चों के लंच बॉक्स में पैक करने के लिए यहां नो मैदा मंचूरियन पेनकेक बनाने की रेसिपी दी जा रही है. इस रेसिपी को आसानी से तैयार किया जा सकता है और यह खाने में भी बेहद स्वादिष्ट होती है.

विज्ञापन
इस तरह बनाएं बच्चों के लिए टेस्टी नाश्ता और लंच. Image Credits - AI

Lunch Box Recipes Hindi: सुबह के समय बच्चों के लिए लंच में क्या बनाया जाए यह सोचकर अक्सर ही कंफ्यूजन होती है. बच्चों को रोज-रोज रात का बना खाना देने का मन नहीं करता और सुबह इतनी जल्दी सब्जी या दाल वगैरह तैयार करना मुश्किल होता है. ऐसे में आप बच्चों के लिए वेजीटेबल मंचूरियन पेनकेक (Manchurian Pancake) बनाकर दे सकते हैं. पेनकेक को बनाने की पूरी तैयारी आप रात में ही कर सकते हैं और अगली सुबह कुछ ही मिनटों में इसे बनाकर तैयार किया जा सकता है. यहां जानिए बिना मैदा वाली मंचूरियन पेनकेक बनाने की रेसिपी.

यह भी पढ़ें – नाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने का करने लगेगा मन

मंचूरियन पेनकेक बनाने की रेसिपी

सामग्री

विज्ञापन

पत्ता गोभी – घिसी हुई आधा कटोरी
गाजर – घिसी हुई आधा कटोरी
शिमला मिर्च – घिसी हुई आधा कटोरी
नमक – स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
काली मिर्च का पाउडर – एक चौथाई चम्मच
हल्दी पाउडर – एक चौथाई चम्मच
धनिया पाउडर – एक चौथाई चम्मच
घिसा हुआ अदरक – आधा चम्मच
तिल – आधा चम्मच
टमाटर की चटनी – एक चम्मच
चावल का आटा – एक कप
धनिया – मुट्ठीभर
बेसन – आधा कप

बनाने की विधि

विज्ञापन
  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में घिसा हुए पत्तागोभी, गाजर और शिमला मिर्च डाल लें.
  • अब इसमें बेसन, चावल का आटा, काली मिर्च का पाउडर, घिसा हुआ अदरक, टमाटर की चटनी, तिल, हरा धनिया और स्वाद के लिए नमक. इसमें आप बाकी बेसिक मसाले भी डाल सकते हैं.
  • अब इसमें थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. आप चाहे तो रात के समय भी इस घोल को बनाकर तैयार कर सकते हैं.
  • अब आंच पर तवा चढ़ाएं और तवा गर्म होने के बाद थोड़ा सा तेल लगा लें.
  • इस तैयार गाढ़े घोल को हाथों से पेनकेक का शेप दें और तवे पर डालकर दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक पका लें.

यह पेनकेक बाहर से कुरकुरा और अंदर से सॉफ्ट रहेगा. बच्चों को यह पेनकेक बेहद स्वादिष्ट लगेगा और बच्चों का पेट भी भर जाएगा.

वेजीटेबल पनीर पेनकेक भी बना सकते हैं

विज्ञापन

अगर बच्चों को थोड़ा प्रोटीन भी देना हो तो इस पेनकेक के घोल में पनीर भी डाल सकते हैं. पनीर भी बैटर में घुल जाएगा और बच्चों को बेहद स्वादिष्ट लगेगा. बच्चों के पेनकेक के अंदर पनीर की फिलिंग भरकर भी दी जा सकती है. पनीर के अलावा बच्चों को चीज भी दिया जा सकता है. पेनकेक को दोनों तरफ से पकाने के बाद उसके ऊपर चीज की लेयर लगाई जा सकती है. अगर चीज स्लाइस हो तो और ज्यादा बेहतर है.

यह भी पढ़ें – शरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, अमृत वर्षा के बाद ठंडी होने पर भी लगेगी टेस्टी, यहां जानिए रेसिपी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola