हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

खुजली से रहते हैं परेशान? बाबा रामदेव से जानिए किन 3 नुस्खों से मिल जाएगा आराम

Khujli Ke Gharelu Upay: खुजली की दिक्कत से अक्सर ही बहुत से लोग परेशान रहते हैं. ऐसे में योगगुरु बाबा रामदेव के बताए कुछ नुस्खे काम आ सकते हैं. यहां जानिए किस तरह खुजलाहट से मिल सकता है छुटकारा.

विज्ञापन
कैसे दूर होगी खुजली की दिक्कत, जानिए यहां.

Khujli Home Remedies: खुजली होना एक ऐसी समस्या है जिससे बहुत से लोगों को परेशानी होती है. कभी हाथ तो कभी पैर या पीठ वगैरह में खुजली होने लगती है. खासकर बरसात के मौसम में खुजली और स्किन पर रैशेज वगैरह हो सकते हैं और कई दिनों तक यह दिक्कत जस की तस बनी रहती है. ऐसे में खुजली (Itching) से छुटकारा पाने के लिए योगगुरु बाबा रामदेव के बताए नुस्खे काम आ सकते हैं चलिए बाबा रामदेव से ही जानते हैं खुजली होने पर क्या करना चाहिए.

यह भी पढ़ें- ड्राई स्किन के लिए पुरुष चेहरे पर लगा सकते हैं ये 5 फेस मास्क, रसोई की ही चीजों से बनकर हो जाएगा तैयार

खुजली होने पर क्या करें

  • बाबा रामदेव सलाह देते हैं कि जिन्हें भी खुजली होती है उन्हें नमक और मीठा खाना बंद कर देना चाहिए. इसके अलावा, ये नेचुरल चीजें काम आ सकती हैं.
  • एलोवेरा का जूस, नीम का जूस (Neem Juice) और गिलोय का जूस मिलाकर पीने से खुजली की दिक्कत दूर हो जाती है. खासतौर से बरसात में इन तीनों को पीने पर स्किन की सामान्य दिक्कतें दूर रहती हैं.
  • नीम या गिलोय की गोली खाने पर भी फायदा मिल सकता है. इससे स्किन अंदरूनी रूप से स्वस्थ रहती है और बाहरी रूप से स्किन पर खुजली नहीं होती है.
  • एलोवेरा जैल को त्वचा पर भी लगाया जा सकता है. इससे भी खुजली से राहत मिल जाती है.

ये टिप्स भी आ सकते हैं आप

विज्ञापन

खुजली होने पर ओटमील को कपड़े में पोटली की तरह बांधें और इस पोटली को नहाने के पानी में कुछ देर रखें. इस ओटमील वाले पानी से नहाने पर खुजली से राहत मिल सकती है. खुजली वाले हिस्से पर ठंडे बर्फ वाले कपड़े से सिकाई करने पर नर्व्स नंब होने लगती हैं और खुजली कम हो सकती है. हल्के और खुले कॉटन के कपड़े पहनें. इस तरह के कपड़े शरीर में हवा की आवाजाही में मददगार होते हैं. इस बात का ध्यान रखें कि खुजली होने पर आप स्क्रैच ना करें, त्वचा पर नाखून ना लगाएं और गर्म पानी से ना नहाएं.

क्यों होती है खुजली

विज्ञापन

ड्राई स्किन – त्वचा अगर जरूरत से ज्यादा ड्राई हो तो खुजली हो सकती है. रूखी-सूखी त्वचा पर नमी की कमी से ऐसा होता है.
कीड़े के कारण – कोई छोटा कीड़ा अगर काट ले तो खुजली हो सकती है. सिर पर खुजली होने की वजह आमतौर पर सूखापन, डेड स्किन या लीख वगैरह होती हैं.
स्किन कंडीशन – कुछ स्किन कंडीशंस जैसे दाद, खाज, सोराइसिस या डर्मेटाइटिस के कारण खुजली हो सकती है.
गंभीर समस्या – आम दिक्कतों के अलावा कुछ गंभीर समस्याएं भी स्किन पर खुजली की वजह बन सकती हैं. इसीलिए अगर लंबे समय तक यह समस्या बनी रहे तो इग्नोर ना करें और डॉक्टर से जांच कराएं.

यह भी पढ़ें – हलीम का बीज कैसे खाया जाता है? Halim Seeds खाने के फायदे और असर जानिए यहां

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola