हलीम का बीज कैसे खाया जाता है? Halim Seeds खाने के फायदे और असर जानिए यहां

Halim Ke Beej Khane Ke Fayde: हलीम के बीज लाल-भूरे रंग के छोटे बीज होते हैं जिन्हें पानी में भिगोने पर ये लसरदार बन जाते हैं. इन बीजों को खाने पर शरीर पर कैसा असर होता है और इन्हें खाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है, जानिए यहां.

Halim Seeds kaise khate hain
1 / 7
Halim Seeds kaise khate hain

Halim Seeds Benefits: हलीम के बीजों को अलिव सीड्स और गार्डन क्रेस जैसे नामों से भी जाना जाता है. ये छोटे लाल-भूरे रंग के बीज होते हैं जो पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. इन बीजों को खाने पर शरीर को फायदे भी मिलते हैं और इन्हें खाना आसान भी है. इसी बारे में बताते हुए न्यूट्रिशिनिस्ट लीमा महाजन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि हलीम के बीजों को किस तरह खाया जा सकता है. यहां जानिए न्यूट्रिशनिस्ट कौन सा तरीका बता रही हैं.

विज्ञापन

हलीम के बीजों में मौजूद पोषक तत्व

हलीम के बीजों में मौजूद पोषक तत्व 2 / 7

हलीम के बीजों में कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस और जिंक की अच्छी मात्रा पाई जाती है. इन बीजों में फाइटोकेमिकल्स भी होते हैं.

विज्ञापन

हलीम के बीज खाने के क्या फायदे हैं

हलीम के बीज खाने के क्या फायदे हैं 3 / 7

हलीम के बीज खाने पर शरीर को एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं. इन बीजों से इंफ्लेमेशन कम हो सकती है, ब्लड प्रेशर कम होने में असर दिख सकता है, कॉलेस्ट्रोल कम हो सकता है और शरीर को आयरन मिलता है सो अलग.

हलीम सीड्स कैसे खाएं

हलीम सीड्स कैसे खाएं 4 / 7

न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कि आयरन भरपूर मिले इसीलिए हलीम सीड्स को ठीक तरह से लेना जरूरी है. इसके सेवन का सबसे सही तरीका है कि रातभर इन्हें भिगोकर रखने के बाद सुबह धो लें. इसके बाद इन्हें 1 गिलास पानी में उबाल लें. इससे इनका आयरन बेहतर तरह से एब्जॉर्ब होता है.

विज्ञापन

यह बोनस टिप आएगी काम

यह बोनस टिप आएगी काम 5 / 7

एक गिलास हलीम सीड्स वाले पानी (Halim Seeds Water) में एक चम्मच घी डालकर पिया जा सकता है. इसमें घी के अलावा, ऑलिव ऑयल या कोकोनट ऑयल भी डाला जा सकता है. साथ ही, इसमें एक विटामिन सी का स्रोत यानी आधे नींबू का रस मिलाया जा सकता है. इससे आयरन का एब्जॉर्प्शन और बेहतर होगा.

हलीम सीड्स को भिगोने पर क्या फायदा मिलता है

हलीम सीड्स को भिगोने पर क्या फायदा मिलता है 6 / 7

हलीम के बीजों को भिगोने पर इसमें मौजूद एंट्रीन्यूट्रिएंट्स जैसे फाइटेट्स और ऑक्सलेट्स कम होने लगते हैं. इससे शरीर को फायदा मिलता है.

विज्ञापन

भून भी सकते हैं हलीम के बीज

भून भी सकते हैं हलीम के बीज 7 / 7

हलीम के बीजों को भूनकर खाने पर भी इनका स्वाद अच्छा आता है. इन्हें सीधा पैन में डालकर रोस्ट किया जा सकता है. यह भी पढ़ें - व्रत में हर बार पूड़ी नहीं! इस बार ट्राई करें सिंघाड़े के आटे का क्रिस्पी चीला अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन